विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंटरनेट पर नए भोजपुरी गाने ने उड़ाया गर्दा, YouTube पर 24 मिलियन व्यूज के साथ दुनियाभर में कर रहा ट्रेंड

Published: Sun, 07 Jun 2026 07:30 PM (IST)

कुछ दिन पहले एक नया भोजपुरी गाना (Latest Bhojpuri Song) आया, जो अब यूट्यूब पर ट्रेंडिंग चार्ट पर दुनियाभर में राज कर रहा है।

भोजपुरी गाने का जलवा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

भोजपुरी गाने का जलवा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी गाने (Bhojpuri Songs) का क्रेज दुनियाभर में देखा जाता है। जैसे ही कोई भोजपुरी गाना आता है तो वह इंटरनेट की दुनिया में छा जाता है। नए भोजपुरी गाने का भी यही हाल है। इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।

यह गाना भले ही भोजपुरी में बना हो, लेकिन इसका इस्तेमाल बॉलीवुड फिल्म में किया गया है। आज के समय में बॉलीवुड में भी भोजपुरी गाने का चलन बढ़ता जा रहा है। पहले स्त्री 2 में पवन सिंह ने अपने गाने से आग लगाई थी और अब अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी मैदान में उतर आई हैं।

यूट्यूब पर छाया भोजपुरी गाना

हाल ही में बॉलीवुड फिल्म के लिए अक्षरा सिंह का एक भोजपुरी गाना है। यह गाना है 'घिस घिस घिस' (Ghis Ghis Ghis) जिसे विक्रम मॉन्ट्रोज और सुप्रिया पाठक ने गाया है, जबकि लिरिक्स अभिनव शेखर के हैं। इस गाने में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) हैं। यह अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) का गाना है।

यह भी पढ़ें- '20 साल पहले के हर सुपरहिट गाने को...', Uncha Lamba Kad की रिलीज के बीच फिल्ममेकर का रीमिक्स कल्चर पर तंज

Bhojpuri Song

मिलियंस में गाने के हैं व्यूज

25 मई को अक्षय कुमार का भोजपुरी गाना रिलीज हुआ और देखते ही देखते यह इंटरनेट पर छा गया। इस गाने को करीब 12 दिन में 24 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। यही नहीं, यह गाना दुनिया के म्यूजिक ट्रेंडिंग चार्ट में 24वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। अक्षरा सिंह ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ एक तस्वीर शेयर करके गाने की सक्सेस पर खुशी जाहिर की है और फैंस से रेटिंग देने के लिए कहा है। 

 

कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल?

अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी और रवीना टंडन समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म बड़े पर्दे पर 26 जून को दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने राजपाल यादव के साथ किया प्रैंक, Welcome To the Jungle के सेट से वायरल हुई तस्वीर