विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी का तांडव, 250 करोड़ कमाने के बाद OTT पर बनेगी नंबर-1

Published: Thu, 11 Jun 2026 06:20 PM (IST)

बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली एक हॉरर कॉमेडी फिल्म कल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 की कुर्सी छीनने आ रही है।

ओटीटी पर छा गई हॉरर-कॉमेडी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ओटीटी पर छा गई हॉरर-कॉमेडी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ओटीटी पर आ रही हॉरर कॉमेडी

  2. बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही फिल्म

  3. कॉमेडी का तड़का लगाती है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर दो महीने तक नोट छापने के बाद फिल्म ओटीटी पर गर्दा उड़ाने के लिए एकदम तैयार है।

यह फिल्म है कॉमेडी किंग अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जो भूल भुलैया, गरम मसाला, वेलकम जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दे चुके हैं। अब वह फिर से धांसू कॉमेडी के साथ ओटीटी पर आ रहे हैं जिसने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं।

ओटीटी पर भूत का साया

यह फिल्म कोई और नहीं, अप्रैल महीने में रिलीज हुई प्रियदर्शन निर्देशित भूत बंगला (Bhoot Bangla) है। भूत बंगला 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई और तभी से यह बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। अभी भी फिल्म सिनेमाघरों से हटी नहीं है। इससे पहले ही इसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने की तैयारी कर ली है, वो भी 24 घंटे के अंदर।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी फिल्म

जी हां, अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है, वो भी कल। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही धमाकेदार कलेक्शन किया। फिल्म का बिजनेस 250 करोड़ रुपये के करीब रहा। प्रियदर्शन और अक्षय ने इस फिल्म से डेढ़ दशक बाद कमबैक किया।

किस ओटीटी पर है भूत बंगला?

बड़े पर्दे से हटने के बाद भूत बंगला ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म के आते ही 29 और मां बहन जैसी फिल्मों का टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट से पत्ता कटने वाला है।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: भूत बंगला ने उड़ाए धुरंधर 2 के तोते, 14 दिनों में बनाया धांसू रिकॉर्ड

Akshay Kumar

Akshay Kumar

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

मंगलपुर गांव में सेट फिल्म की कहानी आचार्य की है जो एक पुस्तैनी हवेली में अपनी बहन की शादी करवाने की ठानता है, लेकिन उसके सामने एक ऐसा अतीत आता है जो उसे हिला देता है। गांव में वधूसुर का तांडव और एक भयानक अतीत क्या मोड़ लेता है, फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द है। फिल्म में अक्षय के अलावा तब्बू, जिशु सेनगुप्ता, परेश रावल, राजपाल यादव, दिवंगत अभिनेता असरानी (आखिरी फिल्म) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- काम से ब्रेक लेकर Akshay Kumar ने करवाई आंखों की सर्जरी, अनीस की फिल्म का शेड्यूल हुआ पूरा