विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काम से ब्रेक लेकर Akshay Kumar ने करवाई आंखों की सर्जरी, अनीस की फिल्म का शेड्यूल हुआ पूरा

Published: Thu, 07 May 2026 08:56 AM (IST)

अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी आंखों की रोशनी ठीक करने के लिए सर्जरी करवाई है, जिसके बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए 2026 अब तक काफी व्यस्त रहा है। प्रियदर्शन की हिट फिल्म 'भूत बंगला' देने के बाद, उन्होंने फिल्म निर्माता अनीस बाजमी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

अब नई जानकारी के अनुसार इतनी व्यस्तताओं के बीच अक्षय कुमार ने एक बहुत जरूरी काम के लिए समय निकाल लिया है।

यह भी पढ़ें- Haiwaan के सेट पर अक्षय कुमार से क्यों डरते थे सब? सैयामी खेर ने खोली 'खिलाड़ी' कुमार की पोल!

अक्षय कुमार ने काम से लिया ब्रेक

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय की आंखों की सर्जरी हुई है। रिपोर्ट में लिखा है, 'अक्षय की सर्जरी 6 मई की सुबह हुई। यह आंखों की रोशनी ठीक करने के लिए थी। अक्षय अब कुछ दिनों का ब्रेक लेंगे और आराम करेंगे, क्योंकि उन्होंने अनीस बज्मी के साथ अपनी अगली फिल्म का केरलम शेड्यूल भी पूरा कर लिया है।”

Bhoot

अक्षय कुमार के आने वाले प्रोजेक्ट्स

इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन और राशि खन्ना नजर आएंगी। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी जिसका टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। विद्या और अक्षय इससे पहले 'भूल भुलैया' (2007) और 'मिशन मंगल' (2019) जैसी हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वहीं अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो 58 वर्षीय अभिनेता के पास अभी वेलकम टू द जंगल, हैवान, गोलमाल 5 और मराठी फिल्म वेदत मराठे वीर दाउदले सात (Vedat Marathe Veer Daudle Saat) भी हैं।

वहीं अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को फैंस से काफी प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर जैसे स्टार्स नजर आए। फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।

यह भी पढ़ें- Comedy के असली 'किंग' हैं Akshay Kumar, कल्ट फिल्में देकर बने बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी; मजेदार वीडियो किया शेयर