Comedy के असली 'किंग' हैं Akshay Kumar, कल्ट फिल्में देकर बने बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी; मजेदार वीडियो किया शेयर
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ब्लॉकबस्टर कल्ट मूवीज से अपने बेस्ट कॉमेडी सीन्स शेयर किए हैं। ...और पढ़ें

अक्षय कुमार के बेस्ट कॉमेडी सीन्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई शक नहीं है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कॉमेडी के किंग (Comedy King) हैं। उन्होंने कई कल्ट कॉमेडी फिल्में दी हैं जो आज भी आइकॉनिक बनी हुई हैं।
पर्दे पर चाहे हेरा फेरी का राजू बनना हो या फिर गरम मसाला का मैक... अक्षय कुमार ने अपने हर किरदार को आइकॉनिक बना दिया। 2000 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में कीं जिनके डायलॉग्स और सीन्स आज भी वायरल होते हैं।
हाल ही में, अक्षय कुमार ने अपने आइकॉनिक डायलॉग्स और सीन्स से भरे एक वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो घंटे भर में ही इंटरनेट पर छा गया है।
अक्षय कुमार के बेस्ट कॉमेडी सीन्स
दरअसल, आज वर्ल्ड लाफ्टर डे (World Laughter Day) है। इस मौके पर अक्षय कुमार ने अपने बेस्ट कॉमेडी मोमेंट्स से भरे एक वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 1 मिनट 11 सेकंड के इस वीडियो में 'मुझसे शादी करोगी?' से लेकर 'गरम मसाला', 'हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'सिंह इज किंग', 'भूल भुलैया', 'वेलकम' और 'हाउसफुल' समेत सभी फिल्मों के कॉमेडी सीन्स हैं।
ट्विंकल खन्ना ने किया मजेदार कमेंट
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, "किसी ने बताया कि वर्ल्ड लाफ्टर डे है। मैंने सोचा हो जाए। हंसते रहिए, हंसाते रहिए।" इस पोस्ट पर अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने मजेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "तुम खूब हंसो और लोगों को भी हंसाओ। सीधे बैंक तक पहुंचते हुए और फिर चेक-बुक मुझे थमा देना।"
यह भी पढ़ें- मामा-चाचा को भी नहीं छोड़ा... जब Akshay Kumar संग शादी से पहले ट्विंकल ने खंगाल डाली थी पूरे खानदान की कुंडली
View this post on Instagram
इंटरनेट पर छा गया वीडियो
अक्षय कुमार द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो घंटे भर में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पांच घंटे में वीडियो पर 1.4 मिलियन लाइक्स हैं और करीब 12 मिलियन लोगों ने इसे देख लिया है। अक्षय के फनी सीन्स का वीडियो देख फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की डिजास्टर फिल्मों के लिए फराह खान ने किया रोस्ट, 'खिलाड़ी कुमार' ने दबोच लिया गला