Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Akshay Kumar की डिजास्टर फिल्मों के लिए फराह खान ने किया रोस्ट, 'खिलाड़ी कुमार' ने दबोच लिया गला

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 12:08 PM (IST)

    अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की डिजास्टर फिल्मों के लिए फराह खान (Farah Khan) ने उन्हें रोस्ट किया। ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार ने दबोच लिया फराह का गला। फोटो क्रेडिट- एक्स

    अक्षय कुमार ने दबोच लिया फराह का गला। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ-साथ डिजास्टर फिल्में भी दी हैं जिनमें से दो फिल्में फराह खान के साथ भी हैं।

    फराह खान और अक्षय कुमार ने साथ में 'तीस मार खां' और 'जोकर' में काम किया है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थीं।

    अब फराह खान, अक्षय कुमार के शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' (Wheel of Fortune Finale) के फिनाले में नजर आएंगी जो टीवी पर आज ब्रॉडकास्ट होगा। शो के कुछ प्रोमोज सामने आए हैं, जिसमें फराह और अक्षय ने एक-दूसरे को रोस्ट किया।

    फराह की कमाई पर बोले अक्षय

    एक प्रोमो में फराह खान ने अक्षय कुमार के हिट शो को लेकर कहा, "सर, आपका शो क्या चल रहा है। स्पॉन्सर्स की लिस्ट ही नहीं खत्म हो रही थी। प्लीज नजर मत लगाइए। मैंने कभी आपके यूट्यूब के बारे में बात की है। मैंने कभी नहीं की। मैं कहता हूं कि आप और कमाओ। लोगों के घर-घर में जाकर खानें बनाओ, उनका खाना छीन लो, उनके कपड़े उतार लो।"

     

    फराह ने डिजास्टर फिल्मों के लिए किया रोस्ट

    एक और प्रोमो में अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने अब क्या प्रैंक कर दिया, तब फराह ने उनसे कहा, "सर, आपने मेरे साथ तो तीस मार खां और जोकर किया है, इससे बड़ा प्रैंक और क्या हो सकता है।" यह कहते है कि मजाक में अक्षय, फराह का गला पकड़ लेते हैं और कहते हैं, "वो प्रैंक मैंने किया था? या तूने किया है।" भूमि पेडनेकर और जैकलीन फर्नांडिस भी इस दौरान मौजूद रहीं। 

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla के सेट पर जब अचानक अक्षय कुमार ने दोहराया ये मीम, हंस-हंसकर एक्ट्रेस का हुआ था बुरा हाल

     

    इसी शो में फराह खान और अक्षय कुमार 'तीस मार खां 2' के बारे में भी बात करेंगे। जब अक्षय ने पूछा कि सीक्वल में कौन सी नई हीरोइन होगी तो फराह ने भूमि और जैकलीन की ओर इशारा करते हुए कहा कि दो तो यहीं खड़ी हैं। इसके बाद फराह ने जैकलीन और अक्षय के बीच एक रोमांटिक सीन करवाया।  

    यह भी पढ़ें- 100 करोड़ की 20 फिल्में देने वाला एक्टर, सलमान खान का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड किया चकनाचूर; कभी छोड़ने वाला था देश

    खबरें और भी