100 करोड़ की 20 फिल्में देने वाला एक्टर, सलमान खान का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड किया चकनाचूर; कभी छोड़ने वाला था देश
क्या आपको पता है कि बॉलीवुड का एक इकलौता एक्टर है जिसने 100 करोड़ कमाने वाली 20 फिल्में दी हैं। सलमान और शाह रुख नहीं हैं। ...और पढ़ें

इकलौता एक्टर जिसने दी बीस 100 करोड़ी फिल्में। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक बॉलीवुड एक्टर जिसकी फिल्में भले ही कुछ समय से न चली हों। भले ही फ्लॉप फिल्मों के लिए उन्हें आलोचना मिली हो, लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा 100 करोड़ी मूवीज देने का रिकॉर्ड बनाया है।
जी हां, बॉलीवुड का इकलौता हीरो है जिसने 100 करोड़ कमाने वाली 20 मूवीज दी हैं। यह रिकॉर्ड न कभी सलमान खान बना पाएं, न शाह रुख खान, रजनीकांत और कमल हासन।
सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने वाले एक्टर
150 से ज्यादा फिल्में कर चुके इस अभिनेता ने अपने करियर में हिट फिल्में भी दीं और फ्लॉप भीं। करियर में उतार-चढ़ाव देखे। आज वह इकलौते अभिनेता बन गए जिनकी सबसे ज्यादा फिल्मों ने 100 करोड़ कमाए। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हैं।
अक्षय ने सलमान को किया पीछे
अक्षय कुमार ही वह अभिनेता हैं जिनके नाम सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड भूत बंगला (Bhooth Bangla) के 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने के बाद बना। दूसरे शनिवार तक अक्षय कुमार की इस हॉरर ड्रामा ने 100 करोड़ के पार कारोबार कर लिया है। उन्होंने सलमान खान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। सलमान ने 18, 100 करोड़ी फिल्में दी थीं।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की डिजास्टर फिल्म पर मचा था बवाल, खर्च भी वसूल नहीं पाई थी कॉमेडी मूवी; पड़ोसी देश में हुई थी बैन
अक्षय कुमार की 100 करोड़ कमाने वाली फिल्में
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अक्षय कुमार की कौन सी फिल्मों ने 100 करोड़ के पार कमाई की है, यहां देखिए पूरी लिस्ट...
- भूत बंगला- 110.55 करोड़ (9 दिनों में)
- जॉली एलएलबी 3- 113.59 करोड़
- हाउसफुल 5- 160.72 करोड़
- स्काई फोर्स- 131.44 करोड़
- ओएमजी 2- 150.17 करोड़
- गुड न्यूज- 205.14 करोड़
- हाउसफुल 4- 194.60 करोड़
- मिशन मंगल- 202.98 करोड़
- केसरी- 154.41 करोड़
- 2.0- 189.55 करोड़
- गोल्ड- 104.72 करोड़
- टॉयलेट: एक प्रेम कथा- 134.22 करोड़
- जॉली एलएलबी 2- 117 करोड़
- रुस्तम- 127.49 करोड़
- हाउसफुल 3- 109.14 करोड़
- एयरलिफ्ट- 128.1 करोड़
- हॉलीडे- 112.45 करोड़
- राउडी राठौड़- 133.25 करोड़
- हाउसफुल 2- 106.00 करोड़
- सूर्यवंशी- 196 करोड़
क्यों देश छोड़ने जा रहे थे अभिनेता?
90s के दौर जब अक्षय कुमार की फिल्में बैक-टू-बैक फ्लॉप हो रही थीं, उस वक्त अभिनेता ने देश छोड़कर कनाडा में बसने का मन बना लिया था। यहां तक कि अभिनेता ने कनाडा की नागरिकता भी ले ली थी। हालांकि, बाद में अक्षय का करियर फिर से ट्रैक पर लौट आया। आज वह बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं।