Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संडे को Bhooth Bangla की हुई चांदी, दुनियाभर में अक्षय कुमार की हॉरर फिल्म ने कर डाला शॉकिंग कलेक्शन

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 08:31 AM (IST)

    अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla Worldwide Collection) ने विदेशी बाजारों में जमकर नोट छापा है। कलेक्शन होश उड़ा देगा। ...और पढ़ें

    भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने 14 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। दर्शकों के सिर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का खुमार है और इसका अंदाजा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ जाहिर हो रहा है। 10 दिनों में फिल्म ने कमाई से तूफान ला दिया है, खासकर विदेशी बाजारों में।

    पेड प्रिव्यू के साथ 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली अक्षय कुमार की 'भूत बगला' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और वर्ल्डवाइड यह फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

    10वें दिन बढ़ी भूत बंगला की कमाई

    दूसरे संडे को 'भूत बंगला' की कमाई में शनिवार से ज्यादा उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि विदेशी बाजारों में कलेक्शन करीब 3 करोड़ रुपये रहा। एक तरफ फिल्म ने इंडिया में नेट कलेक्शन 113.40 करोड़ कर लिया है, जबकि ओवरसीज मार्केट में फिल्म का कारोबार 44.50 करोड़ के करीब हो गया है।

    Bhooth Bangla Worldwide Collection

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का खौफ, विदेशों में खूब हुई हॉरर फिल्म की कमाई

    भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    भारत और ओवरसीज में 'भूत बंगला' ने इतना तगड़ा कलेक्शन किया है कि यह 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 179.48 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 134.98 करोड़ रुपये है। इस बात में कोई शक नहीं है कि कॉमेडी-हॉरर दो दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

    खबरें और भी

    Bhooth Bangla Movie

    भूत बंगला की स्टार कास्ट

    हॉरर और कॉमेडी से भरी प्रियदर्शन निर्देशित 'भूत बंगला' की सबसे बड़ी USP स्टार कास्ट रही है। फिल्म में अक्षय के अलावा राजपाल यादव, परेश रावल, दिवंगत अभिनेता असरानी (आखिरी फिल्म), तब्बू, जिशु सेनगुप्ता और वामिका गब्बी जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: विदेशों में दोगुनी हुई कमाई, बॉक्स ऑफिस पर चला 'भूत बंगला' का सिक्का