Bhooth Bangla Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का खौफ, विदेशों में खूब हुई हॉरर फिल्म की कमाई
Bhooth Bangla Worldwide Collection: प्रियदर्शन निर्देशित भूत बंगला रिलीज के बाद से ही अच्छा कारोबार कर रही है, खासकर विदेशों में। जानिए फिल्म ने अब तक ...और पढ़ें
-1777085000655_m.webp)
भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का धांसू कमबैक करा दिया है। यह फिल्म अभिनेता की पिछली फिल्मों के मुकाबले अच्छा कारोबार कर रही है। 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की कामयाबी के बीच 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर ली है।
'भूत बंगला' न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है, बल्कि विदेशों में भी फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने 5 दिन में ही सेंचुरी मार दी थी और अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने की तैयारी में है।
विदेशों में सिंगल डे 'भूत बंगला' की कमाई
'भूत बंगला' के लिए पहला वीकेंड धमाकेदार रहा था। फर्स्ट वीकेंड में फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार कर लिया था। वहीं, नॉन-वीकेंड में भी फिल्म धांसू कलेक्शन कर रही है और यही हाल विदेशों का भी है। आठवें दिन 'भूत बंगला' ने विदेशी बाजार में 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया जो गुरुवार के कलेक्शन से ज्यादा है।
कितना है 'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 दिनों में अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 37.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस लिहाज से फिल्म का कुल कलेक्शन दुनियाभर में 144.70 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। बात करें घरेलू बॉक्स ऑफिस की तो फिल्म ने दूसरे शुक्रवार ने 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
खबरें और भी
- भूत बंगला का इंडियन नेट कलेक्शन- 90.15 करोड़
- इंडियन ग्रॉस कलेक्शन- 107.20 करोड़
- ओवरसीज कलेक्शन- 37.50 करोड़
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 144.70
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: 6 दिन में ही बजट वसूल, 'धुरंधर 2' के बाद दुनियाभर में 'भूत बंगला' का राज
क्या है फिल्म की कहानी और कास्ट?
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' की कहानी मंगलपुर गांव की एक भूतिया हवेली की है, जो दादा के निधन के बाद अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) के नाम हो जाता है। गांववालों का मानना है कि हवेली पर वधूसुर नाम के राक्षस का साया है, जो नई नवेली दुल्हनों को उठाकर ले जाता है। अर्जुन नहीं मानता है और अपनी बहन की शादी उसी हवेली में कराता है। मगर तभी उसे एक ऐसा राज पता चलता है जो उसके होश उड़ा देता है।
फिल्म दिग्गज सितारों से सजी है। प्रियदर्शन ने कॉमेडी के स्टार्स को इकट्ठा किया है। फिल्म में अक्षय, राजपाल यादव, परेश रावल और दिवंगत अभिनेता असरानी हैं। इसके अलावा वामिका गब्बी और तब्बू भी अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- 100 करोड़ कमाने के बाद Akshay Kumar की नई तैयारी, विद्या बालन संग जमेगी जोड़ी; शूटिंग के लिए रवाना