'बेवकूफ हैं,' Michael Jackson की बायोपिक को नेगेटिव रिव्यू मिलने पर भड़क उठीं Farah Khan
हॉलीवुड की लेटेस्ट फिल्म माइकल के समर्थन में बॉलीवुड की फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने मोर्चा खोल दिया है। ...और पढ़ें
-1777188832647_m.webp)
फराह खान और माइक फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म माइकल
पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक
इस एक्टर की फराह ने की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में सिनेमा जगत के मशहूर पॉप स्टार रहे माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म माइकल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। हॉलीवुड मूवी माइकल से सिनेप्रेमियों को काफी ज्यादा उम्मीदें थी। लेकिन अंग्रेजी फिल्म जगत के क्रिटिक्स की तरफ से मिले नेगेटिव रिव्यू के वजह से फैंस को निराशा हाथ लगी है।
इस बीच हिंदी सिनेमा जगत की डांस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने ऐसे ही फिल्म समीक्षकों पर अपनी भड़ास निकाली है और फिल्म माइकल का समर्थन किया है। आइए जानते हैं कि फराह ने क्या कहा है-
माइकल के समर्थन में फराह
हॉलीवुड फिल्म माइकल की एक तबका आलोचना कर रहा है तो दूसरा वर्ग इस मूवी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है। हाल ही में फराह खान ने भी माइकल जैक्सन की बायोपिक को देखा है और इसे देखने के बाद फराह ने अंग्रेजी सिनेमा के उन क्रिटिक्स को आड़े हाथों लिया है,जिन्होंने इस मूवी की आलोचना की है।
यह भी पढ़ें- 1600 करोड़ का बजट... 329 करोड़ की पहले दिन की कमाई, 'Dhurandhar 2' का खेल खत्म करने मैदान में उतरी यह फिल्म!

फराह खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक माइक जैक्सन संग एक अनसीन फोटो को शेयर कर लिखा है- ध्यान देने वाली बात ये है कि हर देश में क्रिटिक्स बेवकूफ होते हैं, जाओ और माइकल फिल्म को देखो। इतना ही नहीं कोई प्लीज अगले साल जाफर जैक्सन को ऑस्कर दे देना।
View this post on Instagram
इस तरह से फराह खान ने माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म माइकल के पक्ष में अपनी राय रखी है। साथ ही फिल्म के लीड एक्टर जाफर जैक्सन की प्रशंसा की है। बता दें कि जाफर ग्लोबल पॉप स्टार माइकल जैक्सन के भतीजे हैं और उन्होंने फिल्म माइकल में अपने चाचा की अहम भूमिका को अदा किया है, जिस तरह से उन्होंने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है, उसकी मुरीद फराह खान भी हो गई हैं।
टोस्टर में नजर आईं फराह
बतौर फिल्ममेकर फराह खान लंबे समय से ब्रेक पर मौजूद हैं। लेकिन फिलहाल वह एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में एक्टिव हैं। हाल ही में फराह को अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर कॉमेडी फिल्म टोस्टर में देखा गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद फराह खान ने अपनी एक्टिंग स्कील से फैंस का दिल जीता है।