Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Michael First Review: माइकल जैक्सन की बायोपिक में छुपाए गए गहरे राज? दुनियाभर में उठ रहे हैं यह सवाल

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 01:42 PM (IST)

    'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की बायोपिक के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, रिलीज से पहले ही कई गहरे राज छुपाने के लिए मूवी विवादों म ...और पढ़ें

    माइकल जैक्सन की मूवी को मिले ऐसे रिव्यू/ फोटो- Instagram

    माइकल जैक्सन की मूवी को मिले ऐसे रिव्यू/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'किंग ऑफ पॉप' कहे जाने वाले महान सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की बायोपिक 'माइकल' इंडिया और विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि, सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही यह फिल्म भारी विवादों में घिर गई है।

    इस फिल्म को देखकर कई समीक्षकों ने इसकी कड़ी आलोचना की है और दावा किया है कि माइकल जैक्सन की इस बायोपिक में कई ऐसी चीजें छुपाई गई हैं, जो दर्शकों को निराश करती हैं। आखिर 'माइकल' की रिलीज से पहले विवाद क्यों हो रहा है और कैसा है फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, नीचे पढ़ें डिटेल्स: 

    'माइकल' की बायोपिक पर सवालों की बौछार

    'माइकल' की वर्ल्डवाइड रिलीज में अभी थोड़ा समय है, लेकिन उससे पहले ही बर्लिन से लेकर लॉस एंजेलिस और होमटाउन स्क्रीनिंग तक में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर हो चुका है। हालांकि, जिन भी इंटरनेशनल क्रिटिक्स ने यह बायोपिक देखी है, उन्होंने इसे ज्यादातर नेगेटिव रिव्यू ही दिया है। अमेरिकी वेबसाइट रॉटन टोमैटोज ने 'माइकल' बायोपिक को महज 32% का स्कोर दिया है। इंटरनेशनली अधिकतर क्रिटिक्स को यह फिल्म पसंद नहीं आई।

    इंडी वायर वेबसाइट ने बायोपिक को 'C-ग्रेड' देते हुए लिखा, "इस फिल्म का काम जैक्सन की जिंदगी के पहले 26 साल और उनके दो दशक के करियर को दिखाना है। किसी भी फीचर फिल्म के लिए यह मुश्किल है, लेकिन 'माइकल' में समय और लॉजिक के बीच जो गैप दिखाया गया है, वह इसे बेहद बोरिंग बना देता है।"

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें- Michael Jackson की बायोपिक में भतीजा बनेगा 'किंग ऑफ पॉप', जानिए कौन हैं जाफर जैक्सन?

    'माइकल' के विजुअल्स में नहीं है दम

    बीबीसी ने इस फिल्म का रिव्यू करते हुए इसे 5 में से सिर्फ 1 स्टार दिया और लिखा, "इस फिल्म के डायलॉग्स सीधी सड़क जैसे हैं और विजुअल्स में बिल्कुल भी दम नहीं है। यहां तक कि जैक्सन के कंसर्ट के जबरदस्त वीडियो भी बोरिंग से ही लगते हैं।"

    वहीं, द गार्डियन  ने इसे 5 में से 2 की रेटिंग देते हुए लिखा, "यह बेहद ही निराशाजनक और बेजान फिल्म है। एक तरह से यह बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई गई वो मनोरंजक फिल्म है, जिसमें मेकर्स यह बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाए कि माइकल जैक्सन भी शोषण का शिकार हुए थे, उन्हें उनके पिता ने बेरहमी से परेशान किया था और उनका बचपन छीन लिया था।"

    'माइकल' की बायोपिक पर क्यों हो रहा है विवाद?

    इस बायोपिक को लेकर मुख्य विवाद पॉप सिंगर के बचपन के उन पलों को न दिखाने की वजह से हो रहा है, जिसमें उनके साथ हुए यौन शोषण को मूवी में कैप्चर नहीं किया गया है।

      • समीक्षकों ने निर्देशक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म में सच्चाई और विवाद दोनों को ही बड़ी चालाकी से छुपाया है। उनका कहना है कि मूवी में माइकल को सिर्फ एक पीड़ित और महान आर्टिस्ट के रूप में दिखाया गया है, लेकिन उन पर जो गंभीर आरोप लगे थे, मेकर्स ने उन्हें बिल्कुल नजरअंदाज कर दिया।
      • गौरतलब है कि साल 1993 में जॉर्डन चांडलर नामक व्यक्ति ने माइकल जैक्सन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, साल 1994 में हुए एक कानूनी समझौते के अनुसार, माइकल जैक्सन से जुड़ी किसी भी फिल्म में जॉर्डन चांडलर के सीन दिखाना वर्जित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी कानूनी अड़चन की वजह से मेकर्स को मूवी का अंत बदलना पड़ा और 22 दिनों तक इसे दोबारा रीशूट करना पड़ा।
      • यहां तक कि माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन ने भी कथित तौर पर अपने पिता की इस बायोपिक को 'शुगर-कोटेड' बताकर इसकी आलोचना की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह इस प्रोजेक्ट से किसी भी तरह से नहीं जुड़ी हुई हैं।

    इंडिया में कब रिलीज हो रही है 'माइकल'?

    माइकल जैक्सन की इस बायोपिक की रिलीज डेट की बात की जाए तो यह दुनियाभर में 24 अप्रैल को IMAX सहित बड़े सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि, इंडिया में 'माइकल' को एक दिन पहले यानी 23 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाएगा। भारत में इस मोस्ट-अवेटेड हॉलीवुड मूवी की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें- दिल से देसी होंगी Jennifer Lopez, Vikrant Massey की इंटरनेशनल फिल्म White में जेलो देंगी आवाज?