Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल से देसी होंगी Jennifer Lopez, Vikrant Massey की इंटरनेशनल फिल्म White में जेलो देंगी आवाज?

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 01:13 PM (IST)

    Jennifer Lopez In Vikrant Massey's Film: डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और प्रोड्यूसर महावीर जैन ने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट व्हाइट (White) के लिए हाथ मिलाया है। ...और पढ़ें

    विक्रांत मैसी की इंटरनेशनल फिल्म में आवाज देंगी जेनिफर लोपेज

    विक्रांत मैसी की इंटरनेशनल फिल्म में आवाज देंगी जेनिफर लोपेज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल थ्रिलर फिल्म ‘व्हाइट (WHITE)’ अपनी घोषणा के बाद से ही जेनिफर लोपेज लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) वैश्विक आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वहीं फिल्म की इंटरनेशनल स्टारकास्ट और क्रू पहले ही चर्चा का विषय बन चुके हैं। अब इस फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ने वाला है।

    फिल्म मेकर्स एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक लेबल के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिसने ग्लोबल आइकन जेनिफर लोपेज से फिल्म के लिए एक खास गीत को लेकर कॉन्टैक्ट किया है। यह कोलेबोरेशन एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक लेबल के माध्यम से हो रहा है, जो अपनी वैश्विक पहुंच और दुनिया के शानदार कलाकारों के साथ काम के लिए जाना जाता है।

    यह भी पढ़ें- Don 3 में हुई इस फेमस बॉलीवुड विलेन की एंट्री, विक्रांत मैसी को रिप्लेस करेगा एक्टर

    माइकल जैक्सन के आइकॉनिक सॉन्ग से है प्रेरित

    जेनिफर लोपेज और इंटरनेशनल म्यूजिक लेबल मिलकर फिल्म व्हाइट के लिए एक थीम सॉन्ग पर विचार कर रहे हैं, जो फिल्म की आत्मा को परिभाषित करेगा। यह गीत अंग्रेजी और स्पेनिश भाषा में होगा और भारतीय दर्शन से प्रेरित विश्व शांति, प्रेम और एकता का संदेश देगा। इस एंथम की कल्पना माइकल जैक्सन के आइकॉनिक गीत ‘Heal The World’ की भावना से प्रेरित बताई जा रही है।

    vikrant massey (5)

    फिल्म ‘व्हाइट’ के बारे में

    इंटरनेशनल लेवल पर बनाई जा रही यह थ्रिलर फिल्म मुख्य रूप से अंग्रेजी और स्पेनिश भाषा में है, जिसे बाद में हिंदी सहित 21 भाषाओं में डब करने की प्लानिंग की है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें से करीब 90% शूट दक्षिण अमेरिका में किया गया है।

    खबरें और भी

    vikrant massey (6)

    फिल्म की खास बात यह भी है कि इसके 90% कलाकार और टेक्निकल टीम इंटरनेशनल हैं। सिनेमैटोग्राफी की कमान संभाली है जुआन कार्लोस गिल ने, जो मशहूर वेब सीरीज Narcos में अपने शानदार काम के लिए जाने जाते हैं।

    ‘व्हाइट’ को सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन का समर्थन प्राप्त है। फिल्म का निर्देशन मोंटू बस्सी ने किया है और इसे Conscious Studios, PeaceCraft Pictures और BroadVision ने को-प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा दक्षिण अमेरिका की प्रोडक्शन कंपनी Jaguar Bite भी इस फिल्म से को-प्रोडक्शन पार्टनर के रूप में जुड़ी है।

    यह भी पढ़ें- 'पार्ले जी और पानी पर जिंदा...' सफलता से पहले ऐसे थे Vikrant Massey के हालात, एक्टर ने सुनाई आपबीती