Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1600 करोड़ का बजट... 329 करोड़ की पहले दिन की कमाई, 'Dhurandhar 2' का खेल खत्म करने मैदान में उतरी यह फिल्म!

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 02:13 PM (IST)

    'धुरंधर 2' अभी तक दुनियाभर में राज कर रही थी, लेकिन अब इसका पैकअप करने के लिए एक धांसू फिल्म बॉक्स ऑफिस के मैदान में उतरी है, जिसने पहले ही शानदार कमा ...और पढ़ें

    पहले ही दिन 'धुरंधर 2' पर भारी पड़ी यह फिल्म/ फोटो- Instagram

    पहले ही दिन 'धुरंधर 2' पर भारी पड़ी यह फिल्म/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त हर किसी की जुबान पर एक ही नाम है- 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2)। यह फिल्म इंडिया में तो दमदार बिजनेस कर ही रही है, लेकिन इसी के साथ विदेशों में भी बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर मजबूती से बैठी  है।

    अब इस फिल्म को सिंहासन से उतारने के लिए एक बड़ी और धांसू फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 329 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली है। कौन सी है वह फिल्म, जिसने आते ही बढ़ा दी है आदित्य धर की 'धुरंधर 2' की टेंशन? आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:

    इस फिल्म ने आते ही मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका

    'धुरंधर 2' को दुनियाभर की कमाई के मामले में पटखनी देने के लिए जो फिल्म बॉक्स ऑफिस के मैदान में उतरी है, वह कोई और नहीं, बल्कि 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' (Michael) है। खास बात यह है कि 24 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन सिर्फ वर्ल्डवाइड ही नहीं, बल्कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी गर्दा उड़ा दिया है।

    डेडलाइन की एक रिपोर्ट की मानें तो, 'माइकल' ने समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद दुनियाभर में लगभग 39 मिलियन डॉलर यानी 329 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग ली है। वहीं, 'धुरंधर 2' ने अपने पहले दिन वर्ल्डवाइड 241 करोड़ रुपये कमाए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Michael Movie Review: बेल्ट से पिटने से लेकर हक की लड़ाई लड़ने तक, माइकल में दिखे 'किंग ऑफ पॉप' के अनसुने राज

    michael box office day 1  (1)

    भारत में भी 'माइकल' को मिली अच्छी ओपनिंग

    सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'माइकल' को इंडिया में कुल 3,029 शोज मिले थे। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 3.8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके अलावा, पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 1.7 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया था।

    इंडिया में इस फिल्म का पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे मिलाकर टोटल नेट कलेक्शन कुल 5.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 6.6 करोड़ रुपये के पार जा चुका है।

    michael box office day 1  (1)

    'धुरंधर 2' का सपना तोड़ देगी 'माइकल'?

    माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले भले ही कितना भी विवाद हुआ हो, लेकिन लगभग 1666 करोड़ रुपये (200 मिलियन डॉलर) के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म की ओपनिंग काफी शानदार हुई है। बॉक्स ऑफिस के जानकारों का मानना है कि 'माइकल' की यह आंधी आने वाले समय में 'धुरंधर 2' की वर्ल्डवाइड कमाई पर ब्रेक लगा सकती है। साथ ही, 'दंगल' का लाइफटाइम ग्लोबल रिकॉर्ड तोड़ने का रणवीर सिंह की फिल्म का सपना भी चकनाचूर हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: पॉपकॉर्न रखें तैयार! इस फ्राइडे OTT- थिएटर्स में मनोरंजन होगा डबल, 10 फिल्में-सीरीज देंगी दस्तक