Haiwaan के सेट पर अक्षय कुमार से क्यों डरते थे सब? सैयामी खेर ने खोली 'खिलाड़ी' कुमार की पोल!
Bhooth Bangla के बाद प्रियदर्शन की अगली बड़ी फिल्म 'हैवान' का सेट किसी स्टेडियम से कम नहीं है। इस फिल्म की अभिनेत्री सैयामी खेर ने प्रियंका सिंह के सा ...और पढ़ें
-1777638589164_m.webp)
प्रियदर्शन 99वीं फिल्म के लिए तैयार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सेट पर जब समय हो और वह वक्त किसी खेल को खेलते हुए बीते, तो उससे मजेदार और सेहत के लिए अच्छी बात भला क्या हो सकती है। अभिनेत्री सैयामी खेर के लिए भी फिल्म हैवान का सेट कुछ ऐसा ही था। निर्देशक प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म हैवान में सैयामी अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ स्क्रीन
साझा करेंगी।
हैवान के सेट पर अक्षय कुमार खेलते हैं गेम्स
अक्षय फिटनेट का खास ख्याल रखते हैं, सैयामी भी वैसी ही हैं। ऐसे में सेट के माहौल को लेकर वह कहती हैं कि मेरा और अक्षय सर का फिटनेस शेड्यूल अलग है, क्योंकि मैं आयरनमैन ट्रायथलौन के लिए भी तैयारी कर रही हूं। लेकिन उनके साथ मजा इसलिए आता था, क्योंकि वह कोई न कोई खेल खेलते हैं। सेट पर अगर बारिश हो रही होती थी, लाइटिंग या लंच के बाद जब शूट रुका होता था, तो हम कैच-कैच, टेबल टेनिस, क्रिकेट खेलते थे।
यह भी पढ़ें- भूत बंगला के डायरेक्टर Priyadarshan पर रहता है कॉमेडी फिल्म बनाने का प्रेशर? कहा- 'आइडियाज खत्म हो रहे'
ये सिलसिला फिल्म के बाद भी चला, रविवार को कई बार वह अपनी बिल्डिंग में वालीबॉल खेलने के लिए बुला लेते थे। अक्षय सर बेहद प्रतिस्पर्धी हैं। वालीबाल में तो मैं उनकी ही टीम में रहती थी, लेकिन क्रिकेट में हमारी टीमें अलग होती थीं। सब उनसे डर जाते थे, क्योंकि हारने पर उन्हें गुस्सा आता था, उन्हें हारना पसंद नहीं।
-1777638768264.jpg)
खैर, खेल में यह स्पिरिट जरूरी भी है। सेट का मौहाल भी कमाल का था। प्रियदर्शन सर सुबह शूट करना पसंद करते हैं। मैं तो बचपन से सुबह उठने वालों में से रही हूं। अक्षय और सैफ सर भी सुबह समय पर पहुंच जाते थे। इस सेट पर सब कुछ ताजगी भरा था, क्योंकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा होता नहीं है कि सब समय पर आ जाएं।
खबरें और भी
सेट पर अक्षय से क्या सीखा?
सेट पर अक्षय से सीखी बातों को लेकर आगे सैयामी कहती हैं कि हां, वह मेहनती और समय के पाबंद हैं। मैंने उनके साथ फिल्म में बहुत ज्यादा एक्शन तो नहीं किया है, लेकिन एक्शन को लेकर बातें खूब हुईं। सभी को पता है वह अपने स्टंट्स खुद से करते है। वह भी तब से करते आ रहे है, जब तकनीक उतनी एडवांस नहीं थी। वह ओरिजनल एक्शन स्टार हैं। उनके साथ एक एक्शन फिल्म करना चाहती हूं। वह सेट पर सबके साथ एक जैसे ही मिलते हैं, बातें करते हैं। सच कहूं, तो उनसे जमकर मेहनत करना, समय की पांबदी सीखी है।
-1777638781233.jpg)
बड़े बजट की कमर्शियल फिल्म सैयामी के करियर में कितना मायने रखती हैं?
इसे लेकर वह कहती हैं कि मेरे लिए हर फिल्म मायने रखती है। जब काम करने का मौका मिलता है, तो मैं आभारी होती हूं। इस फिल्म की बात करूं, तो अक्षय और सैफ सर टशन फिल्म के बाद एक साथ आ रहे हैं, प्रियदर्शन सर की 99वीं फिल्म हैं, इन सबको बचपन से देखा है। मैंने सैफ सर के साथ 12 साल पहले विज्ञापन किया था। इन सबके साथ जुड़ना
सम्मान की बात है। बाकी मैं तो अपने हर प्रोजेक्ट से सीखती हूं।
-1777638791410.jpg)
'हैवान' के बारे में
हैवान (Haiwaan) 2026 की एक अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हैं, जिसे प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 2016 की मलयालम फिल्म ओप्पम की रीमेक है, जिसमें अक्षय कुमार विलेन का रोल निभा रहे हैं और सैफ अली खान एक अंधे आदमी का रोल निभा रहे हैं जो एक बच्चे की रक्षा करता है। यह Action Thriller अगस्त 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।