भूत बंगला के डायरेक्टर Priyadarshan पर रहता है कॉमेडी फिल्म बनाने का प्रेशर? कहा- 'आइडियाज खत्म हो रहे'
प्रियदर्शन ने बताया कि वे अक्षय कुमार जैसे कलाकारों के साथ बार-बार क्यों काम करते हैं। उन्होंने कहा कि नए कलाकारों को कॉमेडी टाइमिंग सिखाना मुश्किल हो ...और पढ़ें
-1773469766587_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक ओर जहां कई निर्देशक-निर्माता अलग-अलग कलाकारों के साथ काम करते हैं, वहीं फिल्मकार प्रियदर्शन ऐसा करने में खास दिलचस्पी नहीं लेते हैं। वह अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे कलाकारों के साथ बार-बार काम करते हैं। अब निर्देशक ने इसके पीछे का कारण बताया है।
कॉमेडी फिल्म से लगता है डर
इसका पर बात करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, 'मैं जब कामेडी फिल्में बनाता हूं, तो मैं डरता हूं कि उनके जैसा दूसरा कलाकार नहीं मिलेगा या उनकी कामेडी टाइमिंग उन कलाकारों जैसी नहीं होगी, जिनके साथ मैं काम कर चुका हूं। मेरे लिए उन कलाकारों के साथ जिनके साथ मैं काम कर चुका हूं, वह करना आसान हो जाता है। नए लोगों को लूंगा तो उन्हें सीखाना होगा।
-1773470963202.jpg)
यह भी पढ़ें- 'सेट पर कुछ नहीं करते और पैसे कमाते हैं...', प्रियदर्शन का बॉलीवुड पर कटाक्ष, कहा- 'मुझे नफरत है'
हैवान थी प्रियदर्शन की पहली थ्रिलर फिल्म
आगे एक उदाहरण देते हुए प्रियदर्शन ने फिल्म हैवान का जिक्र किया। हैवान उनकी पहली थ्रिलर फिल्म थी। उन्होंने कहा कि उसमें एक निगेटिव रोल के लिए कई कलाकारों ने मना कर दिया था, क्योंकि उनमें इनसिक्योरिटी थी। लेकिन अक्षय ने उस रोल के लिए तुरंत हां कर दी। उन्हें मुझे पर भरोसा है कि मैं उन्हें ऐसा रोल नहीं दूंगा, जो उनके काबिल न हो। उन्होंने कुछ नहीं पूछा और हां कर दी। अभिनेता मोहनलाल के साथ अगली फिल्म बना रहे प्रियदर्शन आगे कहते हैं कि सच कहूं, तो मुझे गंभीर फिल्में बनाना पसंद है, कामेडी नहीं ।
मैं खुद को कामेडी बनाना के लिए फोर्स करता हूं। इसका कारण यह है कि मेरे पास कामेडी बनाने का आइडिया खत्म हो गया है। मैं खुद को रीपीट नहीं करना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें- 'वो खुद तय करें...' बाबूराव के रोल में फंसे हैं Paresh Rawal? बयान पर प्रियदर्शन का करारा जवाब