Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे Akshay Kumar, 6 अपकमिंग मूवीज से मचाएंगे धूम

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 02:26 PM (IST)

    Akshay Kumar Upcoming Movies: सुपरस्टार अक्षय कुमार भूत बंगला के बाद आने वाले समय में 6 बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. रिलीज होंगे अक्षय की ये 6 बड़ी फिल्में

    2. इस मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार

    3. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम लेटेस्ट फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बना हुआ है। निर्देशक प्रियदर्शन संग 14 सालों के लंबे इंतजार के बाद अक्की की वापसी काफी जोरदार रही है और बॉक्स ऑफिस पर हॉरर कॉमेडी भूत बंगला कमाल दिखाती हुई नजर आ रही है। 

    इस बीच हम आपको अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 6 बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं, जिनके जरिए भविष्य में भी अक्षय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं। 

    वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle)

    भूत बंगला के बाद अक्षय कुमार की जो मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, उसका नाम वेलकम टू द जंगल है। वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के तौर पर हर कोई अक्की की इस मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म का इंतजार कर रहा है। बता दें कि वेलकम टू द जंगल को इसी साल 26 जून 2026 को थिएटर्स में पेश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- संडे को Bhooth Bangla का बॉक्स ऑफिस पर दहशत, तीसरे दिन फिर फिल्म की कमाई ने मारी लंबी छलांग

    akshay

    हैवान (Haiwaan)

    वेलकम टू द जंगल के बाद अक्षय कुमार आपको फिल्म हैवान में नजर आएंगे। निर्देशक प्रियदर्शन के साथ भूत बंगला के बाद ये लगातार दूसरी फिल्म होगी। बीते साल उनकी इस मूवी का आधिकारिक एलान किया गया था और अब फिल्म की शूटिंग भी लगभग पूरी हो गई है। सैफ अली खान संग अक्षय की हैवान इस साल के अंत तक रिलीज की जा सकती है। 

    akshaykumar (1)

    स्त्री 3 (Stree 3)

    साल 2024 में आई एक्टर राजकुमार राव की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 में अक्षय कुमार कैमियो रोल प्ले करते दिखे। लेकिन फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में कुछ ऐसा दिखाया गया था, जिससे ये तय हो गया था कि अक्षय स्त्री की तीसरी किस्त यानी स्त्री 3 में अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे। 

    खबरें और भी

    akshaykumarupcomingmovies (1)

    गोलमाल 5 (Golmaal 5)

    हाल ही में अक्षय कुमार की एक और नई अपकमिंग फिल्म की घोषणा हुई थी, जिसका नाम गोलमाल 5 है। निर्देशक रोहित शेट्टी की इस मल्टी स्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइज में अक्की नेगेटिव रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे, लेकिन उनका किरदार काफी मजेदार रहेगा। हालांकि, अभी गोलमाल 5 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट होना बाकी है। 

    akshaykumar (2)

    भागम भाग 2 (Bhaagam Bhag 2)

    निर्देशक प्रियदर्शन की कल्ट कॉमेडी मूवी भागम भाग का सीक्वल भी बीते दिनों से चर्चा में बना हुआ है। खबर है कि मेकर्स भागम भाग 2 को बनाने की योजना बना रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि, गोविंदा इस मूवी का हिस्सा नहीं होंगे। 

    akshaykumar (3)

    केसरी चैप्टर 3 (Kesari Chapter 3)

    बीते साल केसरी चैप्टर 2 की सफलता के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय कुमार ने केसरी चैप्टर 3 का भी एलान किया था, जिसमें अक्षय सिख सुमदाय की खालसा फौज के पहले कमांडर-इन-चीफ हरि सिंह नलवा के किरदार में नजर आएंगे।

     akshaykumar (4)

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2 को परास्त कर Dhurandhar 2 के निशाने पर आमिर खान की 'दंगल', दुनियाभर में कर रही जमकर कमाई