Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla Box Office: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी 'भूत बंगला', वीकेंड पर कर डाला करोड़ों का कलेक्शन

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 09:28 PM (IST)

    Akshay Kumar स्टारर भूत बंगला ने अपने पहले वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया है आइए जानते हैं रविवार को फिल्म ने कितनी कमाई की। ...और पढ़ें

    भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

    भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 16 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली हॉरर कॉमेडी भूत बंगला ने वीकेंड पर भी धांसू कमाई की है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ने 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी और तीन दिनों तक लगातार अच्छी कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म का रविवार का कलेक्शन-

    भूत बंगला कलेक्शन डे 3

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) ने पेड़ प्रीव्यू समेत बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन इसने 19 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया और अब तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 20.16 (अब तक) करोड़ रुपये छाप डाले हैं। इसी के साथ फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 55.16 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 65.79 करोड़ रुपये हो गया है।

    bhooth (1)

    पेड़ प्रीव्यू- 3.75 करोड़ रुपये
    डे 1- 12.25 करोड़ रुपये
    डे 2- 19 करोड़ रुपये
    डे 3- 20.16 करोड़ रुपये (अब तक)

    यह भी पढ़ें- क्यों अक्षय की Garam Masala नहीं करना चाहते थे John Abraham? प्रियदर्शन को लौटाने जा रहे थे पूरी फीस

    टोटल कलेक्शन- 55.16 करोड़ रुपये

    सालों बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार किसी फिल्म के लिए एक साथ आए हैं इसीलिए दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन असली परीक्षा कल यानी सोमवार से शुरू होगी। फिलहाल हॉरर कॉमेडी 55 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

    bhooth

    'भूत बंगला' के बारे में

    भूत बंगला एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार हैं।

    खबरें और भी

    यह भूल भुलैया (2007) के बाद प्रियदर्शन की दूसरी हिंदी भाषा की हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मनोज जोशी जैसे कलाकार हैं। भूत बांग्ला 17 अप्रैल 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar का 26 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस, इन फिल्मों में भी आधी उम्र की हीरोइनों संग कर चुके हैं काम