Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshay Kumar ने तोड़ा भरोसा, छोटे मियां संग कर डाली ऐसी हरकत, कटरीना के मुंह से निकला- 'Ouch'

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 01:10 PM (IST)

    Bade Miyan Chote Miyan स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों फिल्म के प्रमोशन में जी जान लगा रहे हैं। हाल ही में अक्षय क ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ के साथ की ऐसी हरकत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ के साथ की ऐसी हरकत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ को दिया धोखा
    2. अक्षय और टाइगर के वीडियो पर कटरीना ने किया कमेंट
    3. वायरल हुआ बड़े मियां छोटे मियां का वीडियो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bade Miyan Chote Miyan: अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपना एक्शन का दम दिखाते हुए नजर आएंगे। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

    1998 में आई अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और गोविंदा (Govinda) स्टारर फिल्म और अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ की फिल्म का टाइटल भले ही सेम है, लेकिन दोनों की कहानी में बदलाव किया गया है। फिल्म में बड़े मियां का किरदार अक्षय कुमार और छोटे मियां का रोल टाइगर श्रॉफ निभा रहे हैं। फिल्म के टीजर में दोनों अभिनेताओं का दमदार एक्शन दिखाई दिया था।

    बड़े मियां और छोटे मियां का फनी वीडियो आया सामने

    इन दिनों अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच कभी-कभार अक्षय अपने फनी वीडियोज के जरिए फैंस का दिन बना देते हैं। शनिवार को भी खिलाड़ी ने कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने टाइगर के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देख हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द हो जाएगा।

    अक्षय कुमार ने तोड़ा छोटे मियां का भरोसा

    दरअसल, 16 मार्च को अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में टाइगर और अक्षय ट्रस्ट बेस्ड चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को एक-दूसरे को पकड़ना होता है। पहले अक्षय कुमार छलांग लगाते हैं और टाइगर उन्हें पकड़ लेते हैं, लेकिन जब बारी छोटे मियां की आती है तो खिलाड़ी उनका भरोसा तोड़ देते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan का नया गाना 'मस्त मलंग झूम' रिलीज, अक्षय-टाइगर के साथ Sonakshi Sinha ने उड़ाया गर्दा

    हंसते-हंसते सेलेब्स लोट-पोट

    क्लिप में देखा जा सकता है कि टाइगर को कूदने में डर लगता है और वह बार-बार अक्षय से पूछते हैं कि वह तैयार हैं। आखिर में अक्षय इरिटेड होकर हट जाते हैं और फिर टाइगर गिर जाते हैं। यह वीडियो देख नील नितिन मुकेश से लेकर हुमा कुरैशी तक ने हंसी वाली इमोजी शेयर की। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने कमेंट में लिखा, "आउच।"

    यह भी पढ़ें- कॉमेडी फिल्मों में फिर होगी Akshay Kumar की वापसी, 'फुकरे' डायरेक्टर से मिलाया हाथ?