यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ ने रेत पर दिखाया 'Wallah Habibi' का स्वैग, मानुषी छिल्लर की खूबसूरती ने खींचा ध्यान
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार की फिल्मों को लेकर फैंस में गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। उनकी अपकमिंग मूवी बड़े मियां छोटे मियां को ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bade Miya Chote Miyan Song: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। मूवी इस ईद रिलीज हो रही है। यह पहली बार होगा जब पर्दे पर अक्षय और टाइगर की जोड़ी का कमाल देखने को मिलेगा। फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं और अब रिलीज हुआ है वो गाना, जिसकी अनाउंसमेंट ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया।
'बड़े मियां छोटे मियां' का नया गाना रिलीज
अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' अगले महीने रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी दीवानगी देखने को मिल रही है। एक्शन में माहिर टाइगर और अक्षय, दोनों की इस मूवी में इंडिविजुअल परफॉर्मेंस देखने के लिए फैंस को रिलीज का इंतजार है। इस बीच मूवी का गाना 'वल्लाह हबीबी' रिलीज हो चुका है, जिसमें अक्षय और टाइगर के साथ मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) और अलाया एफ (Alaya F) रोमांस करती नजर आ रही हैं।
मानुषी और अलाया एफ ने दिखाया हुस्न का जलवा
गाने से अक्षय कुमार के मुंह पर कपड़ा बांधते हुए एंट्री लेने का स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया है। वहीं, टाइगर ने हमेशा की तरह अपने डांस के चार्म से लोगों को एंटरटेन किया है। रेत पर अपने हुस्न का जलवा दिखाते हुए मानुषी और अलाया एफ ने भी लाइमलाइट लूटी है।
View this post on Instagram
'वल्लाह हबीबी' गाने को विशाल ददलानी (Vishal Dadlani), विशाल मिश्रा और दीपाक्षी कलिता ने गाया है। लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं और म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा हैं। ये मूवी इस ईद 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है।