यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्री वेडिंग में Rihanna ने मानुषी छिल्लर के साथ दिखाया स्वैग, सामने आया गाला इवेंट का अनदेखा वीडियो
Anant Ambani की प्री वेडिंग सेरेमनी के हर दिन का फंक्शन धूमधाम से आयोजित किया गया। पहले ही दिन की शुरुआत पॉप सिंगर रिहाना की सिजलिंग परफॉर्मेंस से हुई ...और पढ़ें

HighLights
- अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी में रहा रिहाना का जलवा
- रिहाना ने बॉलीवुड स्टार्स के साथ किया परफॉर्म
- मानुषी छिल्लर के साथ रिहाना ने थिरकाए कदम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत की प्री वेडिंग सेरेमनी का जश्न खत्म हो चुका है, लेकिन सितारों के सिर इसका क्रेज अब भी चढ़कर बोल रहा है। खासकर उस इवेंट की मेमोरी, जब पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) ने स्टेज परफॉर्मेंस दी।
प्री वेडिंग में छाया रहा रिहाना का जलवा
अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में पहले दिन रिहाना ने अपने सुपरहिट गानों की लड़ी लगा दी। 'गाला इवेंट' में इस हॉलीवुड सिंगर ने एक से बढ़कर एक गाने गाए, जिस पर पूरा बॉलीवुड झूम उठा। वहीं, रिहाना ने भी बी टाउन के स्टार्स के साथ अपने एन्जॉयमेंट में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने जाह्नवी कपूर के साथ कमर मटकाई, तो औरी (Orry) के साथ भी डांस किया और अब उनका मानुषी छिल्लर के साथ एक वीडियो सामने आया है।
मानुषी के साथ रिहाना ने की मस्ती
मानुषी ने गाला नाइट की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज उनके लुक की हैं। साथ ही इसमें उन्होंने रिहाना के साथ की गई मस्ती और हल्के-फुल्के डांस की झलक भी दिखाई है।
The start of a cray cray weekend 💜💜
And @rihanna being her awesome self 🤩🤩 pic.twitter.com/a2CRXQZJqn
— Manushi Chhillar (@ManushiChhillar) March 4, 2024
वीडियो में रिहाना और मानुषी कमर तो नहीं मटका रहीं, लेकिन क्लोज खड़े होकर एक दूसरे के साथ थोड़ा बहुत डांस जरूर कर रही हैं। दोनों को एक दूसरे की कंपनी भी काफी अच्छी लगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: जामनगर में Jaya Bachchan का नया अंदाज देख हैरान हुए यूजर्स, पैपराजी को देख मुस्कुराईं, तो फैंस ने कही ये बात
मानुषी ने इस पोस्ट को शेकर कर लिखा, 'एक क्रेजी वीक की शुरुआत और रिहाना हमेशा की तरह शानदार हैं।' रिहाना के साथ मानुषी की बॉन्डिंग के साथ ही उनका लुक भी लोगों को काफी पसंद आया है।
यह भी पढ़ें: अंबानी की पार्टी में Rihanna को Orry ने दी थी जो ईयररिंग्स उसकी इतनी है कीमत, फोटो शेयर कर दिखाई पूरी झलकजान