Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Article 370 Collection: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' का चार्म नहीं हुआ फीका, 8 दिनों में कर डाली इतनी सॉलिड कमाई

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 11:02 AM (IST)

    बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में फरवरी के महीने में रिलीज हुईं। रोमांटिक-कॉमेडी की जॉनर के साथ ही ड्रामा फिल्मों ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दिया। ...और पढ़ें

    यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' . फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' . फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'आर्टिकल 370' को रिलीज हुए बीते एक हफ्ते
    2. फिल्म की कहानी की जा रही पसंद
    3. यामी गौतम की परफॉर्मेंस को भी किया गया पसंद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी के महीने में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें यामी गौतम (Yami Gautam) की 'आर्टिकल 370' भी शामिल है। धारा 370 हटाए जाने के राजनीतिक फैसले और इससे प्रभावित होने वाली चीजों को दिखाती इस फिल्म ने पहले हफ्ते में खूब नोट छापे। फिल्म को क्रिटिक्स से शानदार रिव्यू मिले। साथ ही ऑडियंस ने भी कहानी के साथ-साथ यामी गौतम की परफॉर्मेंस को भी पसंद किया।

    यह है 'आर्टिकल 370' की थीम

    पहले वीकेंड में 'आर्टिकल 370' ने छप्परफाड़ कमाई की। पूरी तरह से ड्रामा जॉनर की इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा धारा 370 हटाए जाने के फैसले की वजह और उस पर होने वाली चर्चा को दिखाया गया है। फिल्म में यामी गौतम, पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जो अपने देश के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने लोगों की वाहवाही लूटी है।

    'आर्टिकल 370' ने कर ली इतनी कमाई

    आदित्य सुहास जांभले के डायरेक्शन में बनी 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम के अलावा किरण करमरकर, अरुण गोविल और प्रियामणि जैसे स्टार्स भी हैं, जिन्होंने पॉवरफुल परफॉर्मेंस दी है। वहीं, फिल्म 40 करोड़ कमाने से थोड़ी ही दूर है। 'आर्टिकल 370' का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 38.35 करोड़ हो गया है।

    जानें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

    • पहला दिन- 5.9 करोड़
    • दूसरा दिन- 7.4 करोड़
    • तीसरा दिन- 9.6 करोड़
    • चौथा दिन- 3.25 करोड़
    • पांचवां दिन- 3.3 करोड़
    • छठा दिन- 3.15 करोड़
    • सातवां दिन- 3 करोड़
    • आठवां दिन- 2.75 करोड़

    टोटल- 38.35 करोड़

    खबरें और भी

    इन फिल्मों से है 'आर्टिकल 370' की टक्कर

    'आर्टिकल 370' को शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से टक्कर मिल रही है। हालांकि, यह रोमांटिक-कॉमेडी मूवी है, जो 9 फरवरी को रिलीज हुई थी। वहीं, 'आर्टिकल 370' का 'क्रैक' फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिल रहा है, जिसमें बाजी यामी गौतम की फिल्म ने मारी है।

    यह भी पढ़ें: Anant-Radhika Pre Wedding: आज जंगल सफारी करेंगे मेहमान, मेहमानों के लिए बेहद खास है दूसरे दिन का हर इंतजाम