यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Article 370 Box Office Report: कमाई के इस आंकड़े पर 'आर्टिकल 370' की नजर, जानिए छठे दिन कितना हुआ कलेक्शन?
Article 370 Box Office Collection यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 रिलीज के एक सप्ताह पूरा करने की कगार पर खड़ी है। इस फिल्म को लेकर फैंस की तरफ से पॉजि ...और पढ़ें

HighLights
- इतने करोड़ पहुंचा आर्टिकल 370 का कलेक्शन
- छठे दिन औसतन रही यामी गौतम की फिल्म की कमाई
- रिलीज का एक सप्ताह पूरा करने के करीब फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Article 370 Box Office Collection Day 6: कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के मुद्दे पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 रिलीज का पहला सप्ताह पूरे करने जा रही है। यामी गौतम की इस मूवी को ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसकी बदौलत आर्टिकल 370 ओपनिंग वीकेंड तक धमाकेदार कारोबार करने में कामयाब रही।
इस बीच यामी गौतम की आर्टिकल 370 के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार को इस मूवी ने कितनी कमाई की है।
आर्टिकल 370 ने छठे दिन किया इतना कारोबार
सोमवार के बाद से आर्टिकल 370 का कलेक्शन हर रोज कम होता हुआ नजर आ रहा है। बुधवार को भी एक बार फिर से निर्देशक आदित्य सुहास जांभले की फिल्म के कारोबार पर मार पड़ी है। जिसका अंदाजा आर्टिकल 370 के छठे दिन के कलेक्शन के आंकड़ों से आसानी से लगाया जा सकता है।
(1).jpg)
गौर करें यामी गौतम की फिल्म के बुधवार के कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार इस मूवी ने करीब 3.10 करोड़ की अनुमानित कमाई कर ली है। मंगलवार की अपेक्षा एक बार फिर से आर्टिकल 370 के कारोबार में कटौती देखने को मिली है। इतना ही नहीं इन छ: दिनों में आर्टिकल 370 की कमाई का सिलसिला कुछ इस प्रकार चला है।
यामी गौतम की फिल्म का कलेक्शन ग्राफ
| दिन | कमाई |
| पहला | 6.12 करोड़ |
| दूसरा | 9.08 करोड़ |
| तीसरा | 10.25 करोड़ |
| चौथा | 3.60 करोड़ |
| पांचवा | 3.55 करोड़ |
| छठा | 3.10 करोड़ |
| कुल | 35.08 करोड़ |
आर्टिकल 370 की कमाई इन नंबर्स से इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि पहले सप्ताह तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नेट 40 करोड़ का कलेक्शन करती हुई दिख सकती है। हालांकि जिस तरह से कमाई का ग्राफ नीचे की तरफ जा रहा है, उससे यामी गौतम की फिल्म के लिए राह आसान होती नहीं दिख रही है।