यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TBMAUJ Collection Day 19: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में उलझ गई ऑडियंस, मंगलवार को झोली में आए बस इतने रुपए
शाहिद कपूर और कृति सेनन बी टाउन के टॉप क्लास एक्टर्स माने जाते हैं। उनकी इस महीने रिलीज हुई तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया यूनीक कॉन्सेप्ट की वजह से सुर ...और पढ़ें

HighLights
- 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' है शाहिद कपूर-कृति सेनन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म
- 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को रिलीज हुए बीते दो हफ्ते से ज्यादा
- फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव जारी
एंटरटेनमेंटन डेस्क, नई दिल्ली। TBMAUJ Box Office Collection Day 19: सुपरस्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म इतने दिनों बाद भी सुर्खियों में बनी हुई है।
शाहिद और कृति की साथ में पहली फिल्म है 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' शाहिद कपूर और कृति सेनन की साथ में पहली फिल्म है। यह मूवी एक आम इंसान के रोबोट के प्यार में पड़ने की कहानी है। फिल्म का कॉन्सेप्ट यूनिक है और यही वजह है कि थिएटर में यह मूवी देखने ऑडियंस जा रही है। हालांकि, पहले के मुकाबले अब फिल्म का क्रेज लोगों में थोड़ा कम हो गया है।
इंडिया में फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
करीब 75 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म गिरते कलेक्शन के बावजूद अपनी लागत निकालने में कामयाब रही है। इंडिया के साथ-साथ मूवी विदेश में भी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है।
पहले हफ्ते में 44.35 करोड़ और दूसरे हफ्ते में टोटल 21.65 करोड़ कमाने के बाद 'तेरी बातों में...' ने रिलीज के तीसरे हफ्ते के मंगलवार को 75 लाख की कमाई की। इससे फिल्म का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 75.40 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म की कमाई 125 करोड़ तक हो गई है।
खबरें और भी
'आर्टिकल 370' से मिल रही टक्कर
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को हालिया रिलीज फिल्म 'आर्टिकल 370' से टक्कर मिलती देखने को मिल रही है। हालांकि, 'तेरी बातों में...' का कलेक्शन 100 करोड़ कमाने से थोड़ी दूर है पर 'आर्टिकल 370'
की बॉक्स ऑफिस पर अभी शुरुआत ही हुई है, लेकिन जो रफ्तार से यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 बढ़ रही है, उससे शाहिद-कृति की फिल्म को जरूर टक्कर मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: जब प्रेग्नेंट Kareena Kapoor को देख Shahid Kapoor ने दिया था ऐसा रिएक्शन, वायरल हुआ एक्टर का ये बयान