विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Srikanth को देख गदगद हुए अक्षय कुमार, Rajkummar Rao को दे डाली एक्टिंग क्लास शुरू करने की सलाह

Published: Fri, 17 May 2024 04:56 PM (GMT+05:30)

बीते सप्ताह राजकुमार राव और ज्योतिका स्टारर फिल्म श्रीकांत (Srikanth) को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। फर्स्ट वीक ...और पढ़ें

अक्षय ने की श्रीकांत की तारीफ (Photo Credit-Instagram)
अक्षय ने की श्रीकांत की तारीफ (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. अक्षय कुमार ने देखी राजकुमार राव की श्रीकांत
  2. अक्की ने एक्टर को दी एक्टिंग क्लास शुरू करने की सलाह
  3. श्रीकांत फिल्म ने जीता अक्षय का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते शुक्रवार को राजकुमार राव की बहुचर्चित फिल्म श्रीकांत (Srikanth) को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। आज इसे एक सप्ताह का वक्त गुजर गया है और फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए आगे बढ़ रही है। इस बीच अभिनेता अक्षय कुमार ने भी श्रीकांत को देखकर सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू किया है।

सिर्फ इतना ही नहीं वेलकम 3 कलाकार ने राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को एक्टिंग क्लास शुरू करने की सलाह दे डाली है। आइए एक नजर अक्की के इस लेटेस्ट पोस्ट पर डालते हैं। 

श्रीकांत देख इंप्रेस हुए अक्षय कुमार 

अक्षय कुमार फिल्म श्रीकांत को देखने के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट स्टोरी को शेयर किया है। इस इंस्टा स्टोरी में एक्टर ने लिखा है- कुछ भी असंभव नहीं है। श्रीकांत एक मस्ट वॉच फिल्म है, वाकई मजा आ गया। राजकुमार राव भाई अब तो एक्टिंग क्लासेज शुरू कर दे। आप सच में शानदार काम करते हो। 

ये भी पढ़ें- Srikanth Box Office Day 7: बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में खुलकर खेल रहा है 'श्रीकांत', 7 दिनों में भर गई पॉकेट

अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर राजकुमार ने रिप्लाई करते हुए लिखा है- आपका बहुत-बहुत धन्यवाद अक्षय कुमार सर। आपसे ही सब कुछ सीखते हैंस आप बेस्ट हैं। इस तरह से राजकुमार ने अक्षय का आभार व्यक्त किया है।

मालूम हो कि ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से श्रीकांत को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म कमाल कर रही है। दृष्टिवाधित बिजनेसमैन श्रीकांत की भूमिका में राजकुमार रान ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। 

बॉक्स ऑफिस पर चला श्रीकांत का जादू

राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पांव जमा लिए हैं। हर रोज कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर इस मूवी ने हर किसी को प्रभावित किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने अब तक 18 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इतना ही नहीं अपकमिंग वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Srikanth: इस ऐप के जरिए नेत्रहीन लोगों ने देखी Rajkummar Rao की 'श्रीकांत', फिल्म को लेकर बताया अपना अनुभव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।