विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mr and Mrs Mahi Trailer: राजकुमार का सपना लेकर क्रिकेट मैदान में उतरीं जाह्नवी कपूर, फिल्म का ट्रेलर OUT

Published: Sun, 12 May 2024 04:52 PM (IST)

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr and Mrs Mahi Trailer OUT) का ट्रेलर रिलीज ...और पढ़ें

मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर आउट
  2. राजकुमार और जाह्नवी का दिखा रोमांस
  3. सपनों को पूरा करने की कहानी बताती फिल्म

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mr and Mrs Mahi Trailer Release: क्रिकेट प्रेमियों के लिए कई फिल्में बनाई गई हैं। अब एक और फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है, जिनमें से एक करण जौहर निर्मित फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' है। फिल्म का मच अवेटेड ट्रेलर भी जारी हो गया है।

शरण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मेन लीड हैं। अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। दोनों स्टार्स भी इसका प्रमोशन कर रहे हैं। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। 

राजकुमार-जाह्नवी की फिल्म का ट्रेलर आउट

'मिस्टर एंड मिसेज माही' के ट्रेलर की शुरुआत राजकुमार और जाह्नवी के रोमांस से होती है। एक्ट्रेस डॉक्टर हैं और मिस्टर माही (राजकुमार) शॉप चलाता है। वह क्रिकेट से जुड़े सामान बेचता है। माही का सपना है कि वह एक दिन क्रिकेटर बनेगा। हालांकि, उसका पिता इसके सख्त खिलाफ होता है। मिस्टर माही को एक बार खुद को साबित करने का मौका मिलता है, लेकिन वह हार जाता है।

Mr and mrs mahi

यह भी पढ़ें- क्रिकेट से ज्यादा Mr Mahi को प्यारी है सिर्फ ये चीज, जाह्नवी और राजकुमार की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज

जाह्नवी बनीं राजकुमार की सीढ़ी

राजकुमार की तरह जाह्नवी को भी क्रिकेट में दिलचस्पी होती है, लेकिन वह अपने पिता के चलते डॉक्टर बनती है। जब राजकुमार उसका टैलेंट देखता है तो वह उसे क्रिकेटर बनाने के लिए राजी करता है। जाह्नवी को एहसास होता है कि राजकुमार सिर्फ खुद को साबित करने के लिए उसे क्रिकेटर बना रहा है। उसमें कॉन्फिडेंस की कमी होती है कि वह नेशनल लेवल पर खेल पाएगी या नहीं। अब देखना होगा कि वह राजकुमार के ख्वाब को कैसे पूरा करती हैं।

राजकुमार और जाह्नवी कपूर दूसरी बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले दोनों को हॉरर फिल्म 'रूही' में देखा गया था। बात करें 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की तो यह फिल्म 31 मई को रिलीज होने वाली है। 

यह भी पढ़ें- Sridevi को थी जिस बात से चिढ़, बेटियों से वही काम करवाना चाहते हैं बोनी, Janhvi Kapoor ने किया खुलासा