विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mr and Mrs Mahi देखने के लिए एक्साइटेड हैं Alia Bhatt, राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने भी की तारीफ

Published: Mon, 15 Apr 2024 10:29 PM (IST)

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का आज 15 अप्रैल को पहला पोस्टर शेयर किया ...और पढ़ें

'मिस्टर एंड मिसेज माही' पर आलिया ने लुटाया प्यार (Photo Credit: Instagram)
'मिस्टर एंड मिसेज माही' पर आलिया ने लुटाया प्यार (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी इस मूवी की रिलीज में बदलाव किया गया था और आज सोमवार को उनकी इस फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया गया।

इस पोस्टर में दोनों स्टार्स भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। अब इस पोस्टर पर आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट किया है और उन्होंने बताया है कि वह इस मूवी को देखने का इंतजार नहीं कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Mr and Mrs Mahi से जाह्नवी-राजकुमार का पहला लुक रिवील, भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में दिखे महिमा और महेंद्र

'मिस्टर एंड मिसेज माही' पर आलिया ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को एक्ट्रेस ने जाह्नवी और राजकुमार को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा कि इंतजार नहीं हो रहा शैरी।

पत्रलेखा ने भी की तारीफ

राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने भी पोस्टर शेयर कर इसकी तारीफ की। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि यह एक रत्न है।

कब रिलीज होगी फिल्म

शरण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पहले 19 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी डेट आगे बढ़ाते हुए इसे 31 मई, 2024 को रिलीज करने का फैसला किया है। धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही जी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत की गई है।

जाह्नवी और राजकुमार का वर्क फ्रंट

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द 'जूनियर एनटीआर' के साथ फिल्म देवरा में दिखाई देने वाली हैं। वहीं, इसके अलावा जाह्नवी कपूर अभिनेता राम चरण की फिल्म 'आरसी-16' और 'उलझ' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा हैं। दूसरी तरह अभिनेता राजकुमार राव जल्द 'श्रीकांत' और ‘गन्स एंड गुलाब्स सीजन 2' में दिखाई देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Rajkummar Rao की फिल्म Srikanth का पहला गाना 'तू मिल गया' हुआ रिलीज, Alaya संग दिखी शानदार केमिस्ट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।