Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chamkila में दिलजीत दोसांझ की परफॉर्मेंस के कायल हुए Rajkummar Rao, कहा- 'रूह में उतर गए...'

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 01:13 PM (IST)

    इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला (Chamkila) को चारों ओर से तारीफें मिल रही हैं। परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ ने अपने किरदार से ऑडियंस का दिल चुरा लिया ...और पढ़ें

    राजकुमार राव ने चमकीला को लेकर कही ये बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    राजकुमार राव ने चमकीला को लेकर कही ये बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. राजकुमार राव ने की चमकीला की तारीफ
    2. राजकुमार ने सोशल मीडिया पर किया फिल्म का रिव्यू
    3. परिणीति और दिलजीत को लेकर कही ये बात

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chamkila Movie: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म चमकीला इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही है। अमर सिंह चमकीला और अमरजोत चमकीला की बायोपिक को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। यहां तक कि सेलिब्रिटीज भी फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं।

    चमकीला में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में जिस तरह से दिलजीत अपने किरदार में उतरे, लोगों को उनमें अमर सिंह की झलक दिखाई दी। परिणीति ने भी फिल्म में अदाकारी से लोगों का दिल जीता।

    चमकीला की तारीफों के पुल बांधने से सेलिब्रिटीज भी खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और तृ्प्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने फिल्म की जमकर तारीफ की थी और अब राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया है।

    चमकीला पर राजकुमार का लम्बा-चौड़ा पोस्ट

    राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ में कहा, "चमकीला वाकई एक शानदार फिल्म है। जरूर देखना चाहिए। दिलजीत दोसांझ पाजी सिर्फ चमकीला दिखा, दिलजीत कहीं नहीं था आपकी परफॉर्मेंस में। रूह में उतर गए आप। बेहद प्रेरणादायक। परिणीति चोपड़ा, बेदाग परफॉर्मेंस। इम्तियाज अली सर, आप जैसा कोई नहीं। हमें चमकीला देने के लिए आपका धन्यवाद। एआर रहमान आप लीजेंड हैं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Chamkila की कामयाबी पर Priyanka Chopra ने दिया रिएक्शन, बहन परिणीति के लिए कह गईं ये बड़ी बात

    सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म में शुमार चमकीला

    इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला को आईएमडीबी (IMDb) में अच्छी रेटिंग मिली है। मूवी को IMDb में 8.5 रेटिंग दी गई है। परिणीति और दिलजीत ने इस कामयाबी पर खुशी भी जाहिर की थी। फिल्म 12 अप्रैल को सिनेमाघरों की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। आप इसे नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

    कौन थे अमर सिंह चमकीला?

    अमर सिंह चमकीला पंजाब के मशहूर सिंगर हुआ करते थे। वह और उनकी पत्नी अमरजोत सिंह ने अपनी आवाज से पंजाब ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पहचान हासिल की। मगर 8 मार्च 1988 को अमर और उनकी पत्नी की सरेआम हत्या कर दी गई थी। 

    यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के लिए शाह रुख खान ने कही ऐसी बात, सुनकर हैरत में पंजाबी सिंगर, कहा 'ड्रिंक्स के बाद मूड में...'