Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diljit Dosanjh के लिए शाह रुख खान ने कही ऐसी बात, सुनकर हैरत में पंजाबी सिंगर, कहा 'ड्रिंक्स के बाद मूड में...'

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 01:56 PM (GMT+05:30)

    पंजाबी इंडस्ट्री में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में धाक जमा रहे Diljit Dosanjh की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। क्रू में कस्टम ड्यूटी ऑफिसर के कैरे ...और पढ़ें

    दिलजीत दोसांझ और शाह रुख खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    दिलजीत दोसांझ और शाह रुख खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'अमर सिंह चमकीला' के प्रमोशन में दिलजीत दोसांझ
    2. इम्तियाज अली ने बताया कि शाह रुख खान ने दिलजीत के लिए कही थी क्या बात
    3. 'अमर सिंह चमकीला' को मिला पॉजिटिव रिस्पांस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म 'क्रू' में सॉलिड परफॉर्मेंस देकर वाहवाही लूटने वाले दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अब 'अमर सिंह चमकीला' बनकर लोगों की वाहवाही लूट रहे हैं। ओटीटी पर रिलीज हुई इस मूवी में दिलजीत की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है।

    पंजाबी गायक और कलाकार अमर सिंह चमकीला के किरदार में दिलजीत दोसांझ ने महफिल लूट ली है। फिल्म 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। दिलजीत के साथ ही परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की एक्टिंग को भी खूब सराहना मिली है। फिल्म में वह दिलजीत की पत्नी के रोल में हैं।

    'अमर सिंह चमकीला' से चमके दिलजीत दोसांझ

    सिल्वर स्क्रीन पर दिलजीत दोसांझ की वर्सटालिटी सबने देखी है। अच्छा एक्टर होने के साथ-साथ वह लाजवाब सिंगर भी हैं। उनके टैलेंट की तारीफ सिर्फ ऑडियंस नहीं, बल्कि करीना कपूर जैसे स्टार्स भी कर चुके हैं। हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ कि बॉलीवुड के 'बादशाह' यानी शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) उनके बारे में क्या सोचते हैं। 

    शाह रुख ने कही थी दिलजीत के लिए ये बात

    'अमर सिंह चमकीला' के प्रमोशन के लिए दिलजीत, परिणीति और डायरेक्टर इम्तियाज अली 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आए थे। यहां जहब कपिल ने इम्तियाज से पूछा कि 'अमर सिंह चमकीला' के लिए दिलजीत को ही क्यों चुना, तो उन्होंने बताया कि शाह रुख खान ने एक बार उनसे कहा था कि अगर इस मुल्क में सबसे अच्छा कोई अभिनेता है, तो वो दिलजीत पाजी हैं। 

    खबरें और भी

    अपने लिए ऐसी तारीफ सुनते ही दिलजीत खुश भी हुए और थोड़े हैरान भी। उन्होंने जवाब में कहा, 'शायद शाह रुख कुछ ड्रिंक्स के बाद मूड में थे।' इसके बाद इम्तियाज ने आगे कहा कि अगर इस फिल्म के लिए दिलजीत मना कर देते, तो शायद ये मूवी नहीं बनती। इस रोल के लिए उन्हें दिलजीत से अच्छा आर्टिस्ट नहीं मिल सकता था।

    यह भी पढ़ें: बदल गई है Pushpa 2 की 'श्रीवल्ली', Rashmika Mandanna ने बताया उनके कैरेक्टर में हुआ क्या बदलाव