यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chamkila की कामयाबी पर Priyanka Chopra ने दिया रिएक्शन, बहन परिणीति के लिए कह गईं ये बड़ी बात
Chamkila पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है जिसमें दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा ने अहम भूमिका निभाई है। इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म रिलीज ...और पढ़ें

HighLights
- चमकीला को आईएमडीबी में मिली हाई रेटिंग
- प्रियंका चोपड़ा ने चमकीला पर किया पोस्ट
- बहन परिणीति के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chamkila: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म चमकीला रिलीज के बाद से ही तारीफें बटोर रही है। नेटफ्लिक्स पर 12 अप्रैल को आई फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। यही नहीं, आईएमडीबी की तरफ से भी फिल्म को अच्छी-खासी रेटिंग मिली है, जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी टीम को बधाई देने से खुद को रोक नहीं सकीं।
पंजाब के मशहूर सिंगर रहे अमर सिंह चमकीला और उनकी वाइफ अमरजोत सिंह पर आधारित फिल्म चमकीला में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में दोनों की परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म को आईएमडीबी (IMDb) की तरफ से 10 में से 8.5 रेटिंग मिली है।
प्रियंका ने चमकीला पर किया पोस्ट
परिणीति चोपड़ा ने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और खुशी जताई। अब परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर टीम को बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, "इम्तियाज सर, दिलजीत, टिशा (परिणीति) और पूरी टीम को बधाई। बहुत अच्छा लगा।"
परिणीति चोपड़ा ने दीदी के पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, "आपका धन्यवाद मिमी दीदी।" साथ ही हार्ट इमोजी भी शेयर की।
यह भी पढ़ें- Amar Singh Chamkila Review: 'चमकीला' बनकर चमके दिलजीत दोसांझ, इम्तियाज अली ने ओटीटी पर बना दी 'रॉकस्टार'
क्या परिणीति और प्रियंका का हुआ था झगड़ा?
काफी समय से ऐसी खबरें थीं कि परिणीति और प्रियंका एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। पिछले साल परिणीति की शादी थी, लेकिन देसी गर्ल शामिल नहीं हुई थीं। पिछले महीने एक्ट्रेस मुंबई में भी आईं, लेकिन वह परिणीति से नहीं मिलीं। न दोनों को साथ में होली मनाते हुए देखा गया और ना ही मनारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में। मगर चमकीला के लिए प्रियंका के पोस्ट से साफ है कि दोनों बहनों के बीच रिश्ता बिल्कुल सही है।
खबरें और भी
बता दें कि चमकीला के लिए परणीति चोपड़ा ने कुल 15 किलो वजन बढ़ाया था। वजन बढ़ने की वजह से लोग उन्हें प्रेग्नेंट तक मानने लगे थे।
यह भी पढ़ें- Chamkila: सेलेब्स के दिल को छू गई दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की 'चमकीला', तालियों से गूंजा थिएटर