Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नई-नवेली दुल्हन Parineeti Chopra को Akshay Kumar देंगे बेहद 'कीमती' तोहफा, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 05:09 PM (IST)

    Mission Raniganj परिणीति चोपड़ा शादी के बाद आगामी फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra के लिए अक्षय कुमार ने तैयार किया तोहफा। Photo- Instagram
    Parineeti Chopra के लिए अक्षय कुमार ने तैयार किया तोहफा। Photo- Instagram

    HighLights

    1. अक्षय कुमार देंगे परिणीति चोपड़ा को तोहफा
    2. अक्षय कुमार ने परिणीति के साथ शेयर की तस्वीर
    3. 6 अक्टूबर को रिलीज होगी मिशन रानीगंज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mission Raniganj: परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार स्टारर 'मिशन रानीगंज' को रिलीज के बस कुछ ही दिन बचे हैं। ये फिल्म परिणीति के लिए बेहद खास है, क्योंकि शादी के बाद ये उनकी पहली मूवी होगी। 24 सितंबर को हुई परिणीति की शादी में भले ही उनके को-स्टार अक्षय कुमार शामिल न हो पाए थे, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस के लिए गिफ्ट तैयार कर रखा है।

    परिणीति को खास तोहफा देंगे अक्षय 

    अक्षय कुमार ने 2 अक्टूबर 2023 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जो उनकी आगामी फिल्म 'मिशन रानीगंज' से है। तस्वीर में साड़ी पहने परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं पंजाबी लुक में अक्षय अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी के प्यार में खोए हुए दिख रहे हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    तस्वीर के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में परिणीति के लिए खास तोहफा देने की बात कही है। अक्षय ने लिखा, "प्यार से ज्यादा और कुछ भी कीमती नहीं है। परिणीति चोपड़ा, आपके खास दिन पर एक गिफ्ट, जो कल आ रहा है।" इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए परिणीति ने हार्ट की इमोजी बनाई है। फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि पक्का कल उनका 'कीमती' सॉन्ग आउट होगा।

    कब रिलीज होगी मिशन रानीगंज?

    'मिशन रानीगंज' पश्चिम बंगाल के रानीगंज कोयला खदान में हुए 1982 के हादसे पर आधारित फिल्म है। फिल्म में अक्षय जसवंत गिल का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने इस हादसे में 65 लोगों की जान बचाई थी। परिणीति, अक्षय की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी। मूवी 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    खबरें और भी

    अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

    अक्षय कुमार के पास बैक-टू-बैक कई फिल्में लाइन में हैं। 'मिशन रानीगंज' के अलावा अक्षय 'बड़े मियां छोटे मियां', 'स्काई फोर्स', 'सिंघम अगैन' और 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। आखिरी बार एक्टर को OMG 2 में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम के साथ देखा गया था। मूवी को अच्छे रिव्यू मिले थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार रहा था। 

    यह भी पढ़ें- Sky Force Teaser: एक और सच्ची घटना को दर्शकों के सामने उजागर करेंगे अक्षय, अंदर से झकझोर देगी छोटी सी झलक