विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलीज से कुछ दिनों पहले अचानक Youtube से गायब हुआ Housefull 5 का टीजर, क्या है पूरा मामला?

Published: Fri, 09 May 2025 04:59 PM (GMT+05:30)

अक्षय कुमार अभिषेक बच्चन जैकलीन फर्नांडीस और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 आने वाले 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज ...और पढ़ें

हाउसफुल 5 का टीजर हुआ डिलीट (फोटो-इंस्टाग्राम)
हाउसफुल 5 का टीजर हुआ डिलीट (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. इस दिन सिनेमाघरों में 17 सितारों के साथ आएंगे अक्षय
  2. 6 जून को रिलीज होगी हाउसफुल 5
  3. यूट्यूब से डिलीट हुआ टीजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। प्रशंसकों के बीच इस उत्साह को और जगाते हुए निर्माताओं ने कुछ समय पहले ही इसका टीजर रिलीज किया था। इस फिल्म के पहले पार्ट को हाल ही में 15 साल पूरे हुए हैं। लेकिन अब फिल्म 'कॉपीराइट्स' के चक्कर में फंसती नजर आ रही है।

सोशल मीडिया से हटाया गया वीडियो

फिल्म के टीजर को YouTube से हटा दिया गया है जिसकी कहानी एक क्रूज से शुरू होती है। इस खबर से फैंस काफी खफा हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि टीजर को अभिनेता के सोशल मीडिया हैंडल से हटाया नहीं गया है।

यह भी पढ़ें: Housefull 5 Teaser: कॉमेडी के साथ इस बार क्रूज पर खूनी खेल खेलेंगे ये 18 एक्टर, हाउसफुल 5 का 'किलर' टीजर आउट

6 जून को रिलीज होने वाली है फिल्म

फिल्म 6 जून को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीजर को 30 अप्रैल को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। हालांकि, 9 मई को यह यूट्यूब पर नहीं था। पेज पर जाने पर एक एरर मैसेज आया, जिसमें लिखा था, "मोफ्यूजन स्टूडियोज के कॉपीराइट क्लेम के कारण वीडियो अब उपलब्ध नहीं है।" इस पर और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स का कहना है कि मोफ्यूजन एक भारत-आधारित रिकॉर्ड लेबल है जो दिलजीत दोसांझ और जैस्मीन सैंडलस जैसे कलाकारों के गाने बनाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

मेकर्स ने रिलीज किया था टीजर

टीजर की शुरुआत क्रूज पर मस्ती करते कलाकारों से होती है जहां अचानक से किसी की हत्या हो जाती है और पूरा सीन ही बदल जाता है। इसके बाद वीडियो सबके बारे में बताते हुए आगे बढ़ता है। इस गर्मी में, भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज के साथ क्रूज पर जाने के लिए तैयार हो जाइए - हाउसफुल का पागलपन वापस आ गया है और पहले से भी ज्यादा बड़ा हो गया है!

कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप जैसे कई सारे बॉलीवुड कलाकार नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Housefull 5: अक्षय कुमार के गले पड़ेगी आफत, 'लाल परी' से हाउसफुल होगा सिनेमाघर, पहले गाने की झलक आई सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।