विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस दिन लॉन्च होगा Khel Khel Mein का ट्रेलर, मेकर्स ने बताया क्या है उनका स्पेशल प्लान

Published: Sat, 27 Jul 2024 05:49 PM (IST)

अक्षय कुमार कॉमेडी फिल्म के जरिए एक बार फिर वापसी के लिए तैयार हैं। हाल ही में उनकी फिल्म खेल ...और पढ़ें

इस दिन लॉन्च होगा खेल खेल में का ट्रेलर
इस दिन लॉन्च होगा खेल खेल में का ट्रेलर

HighLights

  1. 15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
  2. कॉमेडी ड्रामा है खेल खेल में
  3. फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च होगा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सरफिरा के बाद अक्षय कुमार अपनी एक और फिल्म के साथ तैयार हैं। 25 जुलाई को उनकी फिल्म खेल खेल में का पहला गाना रिलीज किया। गाने को लॉन्च करने से पहले एक्टर ने इसका एक बीटीएस वीडियो शेयर करके बज बनाया था। अब गाने की तरह की मेकर्स ने इसके ट्रेलर को लेकर भी ऐसा ही कुछ प्लान किया है।

कॉमेडी फिल्म है खेल खेल में

कई सीरियस रोल निभाने के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी फिल्म से वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है और टी-सीरीज और वकाओ फिल्म्स इसे प्रोड्यूस करेंगे।

क्या है मेकर्स का प्लान?

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में 2 अगस्त 2024 को लॉन्च होगा। ट्रेलर कुल 3 मिनट 8 सेकेंड का है। इस दौरान सभी स्टार्स भी मौजूद रहेंगे। फिल्म में आपको अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, एमी विर्क के साथ तापसी पन्नू और आदित्य सील के साथ प्रज्ञा जायसवाल की जोड़ी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Khel Khel Mein: यारों के साथ पर्दे पर बैंड बजाने आ रहे Akshay Kumar, 'खेल खेल में' का दमदार पोस्टर रिलीज

पोर्टल ने जानकारी देते हुए कहा, "टीम खेल खेल में 2 अगस्त को मुंबई में पूरी स्टार-कास्ट की उपस्थिति में एक बस के साथ मीडिया इवेंट कवर करेगी जिसमें निर्देशक मुदस्सर अजीज और सह-निर्माता विपुल डी शाह,अश्विन वर्दे और राजेश बहल भी रहेंगे।"

इन फिल्मों से होगा क्लैश

इसके अलावा इस फिल्म के साथ फरदीन खान भी बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। फरदीन को हाल ही में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित वेब सीरीज हीरा मंडी में देखा गया था। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी जहां इसका क्लैश दो बड़ी फिल्मों के साथ होगा। इसी दिन श्रद्धा कपूर की स्त्री और जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा भी रिलीज होंगी।

यह भी पढ़ें: Khel Khel Mein का पहला गाना हुआ रिलीज, अक्षय कुमार का नया लुक देखकर चौंक जाएंगे आप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।