Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे रणवीर सिंह से जलन...' Dhurandhar का हिस्सा न बन पाने पर Akshay Kumar का रिएक्शन

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 03:54 PM (IST)

    Akshay Kumar praises Dhurandhar: अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह की फ़िल्म 'धुरंधर' की तारीफ की और इसका हिस्सा ना होने पर उन्हें कैसा फील होता है, इस पर भी ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार ने की 'धुरंधर' की तारीफ

    अक्षय कुमार ने की 'धुरंधर' की तारीफ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार, उन एक्टर्स में से हैं जो हर साल कई प्रोजेक्ट्स के साथ बॉलीवुड के सबसे बिजी सितारों में से एक रहते हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं और इसीलिए उनके द्वारा किसी फिल्म के लिए की गई तारीफ काफी मायने भी रखती है। हाल ही में उन्होंने 'धुरंधर' की खूब तारीफ की और इस फिल्म का हिस्सा ना होने पर भी रिएक्शन दिया।

    उन्होंने हाल ही में इस बारे में बात की कि कैसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री दर्शकों की बदलती पसंद के साथ लगातार बदलती रहती है। एक्टर ने बदलते सिनेमाई ट्रेंड्स पर अपने विचार साझा किए और रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' की सफलता की भी तारीफ की।

    अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ की

    'धुरंधर' को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स का जिक्र करते हुए, अक्षय ने बताया कि कैसे दर्शकों ने एक बार फिर से ज़ोरदार एक्शन वाली कहानियों को अपनाया है। उन्होंने कहा, 'उदाहरण के लिए 'धुरंधर' को ही ले लीजिए। यह एक एक्शन फिल्म है और इसमें काफी खून-खराबा है। यह बहुत बढ़िया है और लोगों ने इसे खूब पसंद किया है। रणवीर सिंह जैसा हीरो एक 'एंग्री यंग मैन'वाली इमेज अपनाता है, जो बीच में कहीं खो सी गई थी '।

    akshay kumar (24)

    यह भी पढ़ें- 'इससे मेरा कोई लेना-देना...' R Madhavan के नाम का हो रहा था फर्जी इस्तेमाल, एक्टर ने किया फैंस को चौकन्ना

    'कोई जलन नहीं है,' अक्षय कुमार ने कहा

    बातचीत के दौरान, अक्षय से यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात का कोई अफसोस है कि उन्हें 'धुरंधर' में कास्ट नहीं किया गया। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे नहीं लगता कि आदित्य को लगा होगा कि मैं 'लयारी गैंग' का हिस्सा बनने के लिए सही रहूंगा। उन्हें ऐसा नहीं लगा, इसलिए मुझे वह रोल नहीं मिला। मैं रणवीर से मिलता हूं, और वह मेरे काम की तारीफ करता है। कुछ ऐसे रोल हैं जो वह करना चाहता था लेकिन मुझे मिल गए, और कुछ ऐसे जो मैं करना चाहता था लेकिन उसे मिल गए'।

    खबरें और भी

    akshay kumar (25)

    अक्षय ने इस बात पर जोर दिया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री इतनी बड़ी है कि हर किसी को काम करने के लिए अच्छे मौके मिल सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हिंदी सिनेमा में हम 15–20 एक्टर हैं और भारत में 180 फिल्में बनती हैं। हर किसी के लिए कोई न कोई रोल होता है। बस इस बात का थोड़ा अफसोस होता है कि हम भी वैसा ही कोई रोल करना चाहते हैं, लेकिन इसमें कोई जलन नहीं है'।

    अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

    प्रोफेशनल तौर पर, अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों में हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा 'हेरा फेरी 3', 'वेलकम टू द जंगल' और 'गोलमाल 5' में भी नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर छाई Dhurandhar 2, रिलीज से पहले ही रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने कर डाली छप्परफाड़ कमाई