'इससे मेरा कोई लेना-देना...' R Madhavan के नाम का हो रहा था फर्जी इस्तेमाल, एक्टर ने किया फैंस को चौकन्ना
आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर अपने नाम का फर्जी इस्तेमाल करने वाले एक अकाउंट के खिलाफ प्रशंसकों को आगाह किया है। उन्होंने बताया कि कोई उनके नाम से लोगों ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइलों के कारण कई चीजों का मिसयूज किया जाता है। ये हवा बॉलीवुड तक भी पहुंच गई है। यूं तो कई बॉलीवुड सेलेब्स के फैन अकाउंट सोशल मीडिया पर मौजूद हैं लेकिन रियल अकाउंट की आड़ में फेक अकाउंट बनाने वालों की कमी नहीं है।
हाल ही में, अभिनेता आर. माधवन (R Madhavan) ने अपने फॉलोअर्स को इसी तरह की समस्या के बारे में आगाह किया, जब उन्हें एक ऐसा अकाउंट मिला जो कथित तौर पर उनके नाम का इस्तेमाल करके रियल अकाउंट होने का दावा कर रहा था।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar का ये सीन शूट करते ही फूट-फूटकर रोने लगे थे अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल, देखा नहीं गया दर्द!
लोगों से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की
आर माधवन ने अपने फैंस को सावधान किया क्योंकि कोई उनके नाम का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर लोगों से सोशल मीडिया पर कॉन्टेक्ट करने की कोशिश कर रहा है। लोगों को गुमराह होने से बचाने के लिए, उन्होंने संदिग्ध अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस प्रोफाइल का उनसे या उनकी टीम से कोई संबंध नहीं है।

एक्टर ने उठाया जरूरी कदम
उन्होंने आगे लिखा, ‘इंस्टाग्राम या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेरे ऑफिशियल अकाउंट के अलावा कोई और मुझे रिप्रेजेंट नहीं करता। अगर कोई ऐसा दावा करता है तो उस पर भरोसा न करें। कृपया सतर्क रहें और किसी भी तरह की जानकारी शेयर करने से पहले सोच लें। ये मामला हमारे संज्ञान में आ चुका है और इसके खिलाफ जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं’।
खबरें और भी
आर माधवन ने ये भी बताया कि इससे निपटने का काम किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने ये साफ किया नहीं किया कि किस तरह की कार्यवाही की जा रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द आदित्य धर की धुरंधर 2 में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में वो अजय सान्याल का किरदार निभाएंगे। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।