यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshay Kumar गोवा में क्रिसमस के गाने पर गिटार बजाते आए नजर, ट्विंकल खन्ना ने वीडियो पर दिया मजेदार रिएक्शन
Akshay Kumar Christmas Video अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें क्रिसमस मनाते हुए देखा जा सकता है। वह हाथ में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Akshay Kumar Christmas Video: अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें गोवा में परिवार के साथ एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि अक्षय कुमार क्रिसमस सॉन्ग पर गिटार बजाते नजर आ रहे हैं और वह काफी मजेदार डांस कर रहे हैं। इस पर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने प्रतिक्रिया दी है।
अक्षय कुमार का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है
अक्षय कुमार का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। इसे 3 घंटे में साढ़े 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं वीडियो पर 21 सौ से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। वीडियो में अक्षय कुमार को गिटार बजाते हुए देखा जा सकता है और वह डांस भी कर रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की वेस्ट, ट्राउजर और डार्क ग्लासेस पहन रखे हैं। अक्षय कुमार एक स्विमिंग पूल के पास खड़े हैं और गिटार बजाते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma एक्टिंग के अलावा डांसिंग में भी रखती थीं खास दिलचस्पी, कई गानों पर बनाए हैं मजेदार रील्स
अक्षय कुमार ने वीडियो पर कमेंट भी किया है
अक्षय कुमार ने वीडियो पर कमेंट किया है, 'क्रिसमस गोवा में जोरों पर है, जहां कुछ भी रुकता नहीं है, ना मैं, ना कैमरा।' इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया हैं। इस पर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'अच्छी बात यह है कि जब भी हो रहा था, तब मैं वहां पर नहीं थी।' उन्होंने एक हंसने वाली इमोजी भी लगाई है। इस पर डियाना पैंटी ने लिखा है, 'क्रिसमस की शुभकामनाएं।' लोगों ने इसे अक्षय कुमार की ओर से क्रिसमस का सबसे अच्छा उपहार भी बताया है।
यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Death Updates: तुनीषा शर्मा की मौत से आहत स्नेहा वाघ, दुख जताते हुए कहा- Happy-Go-Lucky...
अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के साथ सन 2001 में शादी की है
गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के साथ सन 2001 में शादी की है। दोनों को दो बच्चे भी हैं। अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म रामसेतु में नजर आए थे। इसमें उनके अलावा जैकलिन फर्नांडिस की अहम भूमिका थी। वह जल्द सेल्फी में नजर आएंगे। इसमें इमरान हाशमी और डायना पेंटी की भी अहम भूमिका होगी। वहीं वह आनंद एल राय की गोरखा में भी नजर आने वाले हैं।