'कॉमेडी के असली उस्ताद,' Bhooth Bangla की रिलीज से पहले अक्षय कुमार को आई दिवंगत एक्टर की याद
फिल्म भूत बंगला की रिलीज से पहले सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक दिवंगत एक्टर को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। ...और पढ़ें

अक्षय कुमार का इमोशनल पोस्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अक्षय कुमार ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
भूत बंगला में नजर आएगा दिवंगत एक्टर
जल्द रिलीज होगी अक्की की भूत बंगला
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 14 साल का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है और अक्षय कुमार निर्देशक प्रियदर्शन के साथ फिल्म भूत बंगला के जरिए वापसी करने जा रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच भूत बंगला की रिलीज से पहले अक्षय ने एक दिवंगत एक्टर को याद किया है।
उस दिग्गज अभिनेता को लेकर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और उन्हें खासतौर पर श्रद्धांजलि दी है। आइए जानते हैं कि वह वेटपन एक्टर कौन था-
अक्षय को आई असरानी की याद
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के तौर पर गोवर्धन असरानी को जाना जाता है। बीते साल 20 अक्टूबर को सिनेमा के इस बेहतरीन कॉमिक कलाकार का निधन हो गया था। अब अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में उनकी झलक देखने को मिलेगी। अक्की ने असरानी को लेकर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट शेयर किया है और लिखा है-
यह भी पढ़ें- 6 साल तक खौफ के साये में रहा Akshay Kumar का बेटा, 'भूतनी' के डर से हुआ था बुरा हाल!

कभी-कभी एक तस्वीर सिर्फ यादों का टुकड़ा नहीं होती। एक पूरी जर्नी को अपने आप में समेटे हुई रहती है। हमारी ये तस्वीर फिल्म भूत बांग्ला की शूटिंग के दौरान की है। असरानी जी के साथ मेरी सेकेंड लास्ट फिल्म थी।हम दोनों ने मिलकर एक साथ कुल 12 मूवीज में काम किया और हर एक में मैंने उनसे कुछ नया सीखा।
Kabhi kabhi ek tasveer sirf yaadon ka tukda nahi hoti… ek poori journey ko samet leti hai ❤️
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 15, 2026
Yeh picture humari Bhooth Bangla ki shoot se hai...Asrani ji ke saath meri second last film. Total 12 films humne saath ki, aur har ek mein maine unse kuch naya seekha.. it was like a… pic.twitter.com/xaJKmV9O5l
हर बार यह एक मास्टरक्लास की तरह था। कॉमेडी इतनी आसान लगती थी जब वो करते थे, लेकिन असल में वो एक मुश्किल कला है। असरानी जी उसके उस्ताद और हमेशा रहेंगे। भूत बांग्ला कल रिलीज हो रही है। मेरे लिए ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक याद है, एक श्रद्धांजलि है, एक सलाम है उस लीजेंड को। असरानी जी, आप हमेशा याद आएंगे।
कब रिलीज होगी भूत बंगला
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर प्रियदर्शन संग अक्की की वापसी को लेकर भी हर कोई एक्साइटेड है। गौर करें इसकी रिलीज डेट की तरफ तो 16 अप्रैल को ये मूवी पेड प्रीव्यू के साथ सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।