Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Akshay Kumar और Saif Ali Khan पर सवार हुई 'हैवानियत', इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा तहलका

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 09:50 PM (GMT+05:30)

    अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है, जिसमें दोनों एक्टर्स इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। मशहूर फ़िल्ममेकर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'हैवान' में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

    इन फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम

    हैवान के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान सांतवी बार साथ आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ये दिल्लगी (1994), मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), तू चोर मैं सिपाही (1996), कीमत (1998), आरज़ू (1999) और टशन (2008) में साथ काम कर चुके हैं।

    फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, "कोई सब कुछ देखता है, कोई कुछ नहीं भूलता, हैवानियत अब नहीं रुकेगी! #हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी!" पहले पोस्ट में अक्षय काली बीनी पहने और गहरी परछाइयों के बीच नजर आए। उनके चारों ओर गहरे लाल रंग की आउटलाइन थी और साथ में टैगलाइन लिखी थी - "बदला सब कुछ देखता है।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    इंटेंस लुक ने बढ़ाई उत्सुकता

    दूसरी हरे और लाल नियॉन इमेज में, सैफ को एक बहुत ही इंटेंस लुक में घूरते हुए दिखाया गया है। इसकी टैगलाइन है हर एक सेंस हथियार है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्ट ने अपकमिंग मूवी के लिए और भी उत्सुकता पैदा कर दी है। दोनों एक्टर्स के लुक से एक बात तो साफ हो गई है कि दर्शकों को भरपूर इंटेंस ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

    'हैवान' की शूटिंग केरल के कोच्चि में हुई है। 'हैवान' को वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन ने KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'हैवानियत' शुरू करेंगे Akshay Kumar, प्रियदर्शन की साइको-थ्रिलर को लेकर मिलेगा सरप्राइज

    यह भी पढ़ें- विलेन बनकर सैफ अली खान से भिडेंगे Akshay Kumar, 'हैवान' में निभाएंगे खूंखार खलनायक का किरदार!