Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विलेन बनकर सैफ अली खान से भिडेंगे Akshay Kumar, 'हैवान' में निभाएंगे खूंखार खलनायक का किरदार!

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 03:52 PM (IST)

    सैफ अली खान ने हैवान में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के रोल पर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। ...और पढ़ें

    हैवान में दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान

    हैवान में दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान

    HighLights

    1. हैवान में दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान

    2. 18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ आएंगे नजर

    3. सैफ ने अक्षय के किरदार के बारे में किया खुलासा 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। फैंस अक्षय और सैफ अली खान को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सैफ अली खान ने एक ऐसा खुलासा किया है जिससे फैंस को फिल्म के बारे में एक बड़ा अपडेट मिलने वाला है।

    सैफ अली खान ने अक्षय कुमार का किरदार किया रिवील

    जहां फैन्स फिल्म के बारे में और जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के किरदार के बारे में कुछ बातें बताई हैं। उन्होंने खुलासा कर दिया है कि आखिर अक्षय का रोल फिल्म में कैसा होगा?

    यह भी पढ़ें- Haiwaan के सेट पर अक्षय कुमार से क्यों डरते थे सब? सैयामी खेर ने खोली 'खिलाड़ी' कुमार की पोल!

    फिल्म में क्या होगा अक्षय का रोल?

    सैफ ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार हैवान में एक नेगेटिव किरदार निभाने वाले हैं जो कि काफी खतरनाक होगा। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, 'हम बहुत किस्मत वाले हैं कि वह फिल्म में यह रोल निभा रहे हैं। यह और भी रोमांचक है क्योंकि यह एक खतरनाक, नेगेटिव रोल है, और मैंने उन्हें ऐसा करते हुए बहुत कम देखा है। मैं इसे देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं'।

    haiwaan (2)

    सैफ ने अक्षय के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं अक्षय को बहुत पसंद करता हूं। वह मेरे लिए बड़े भाई जैसे हैं। हम एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं। जिसने इतने लंबे समय तक काम किया हो, उसके लिए मन में एक खास सम्मान होता है। हमने साथ में बहुत कुछ देखा है। हमारी केमिस्ट्री हमेशा से बहुत अच्छी रही है'।

    खबरें और भी

    haiwaan (1)

    'हैवान' के बारे में

    हैवान एक अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में सितंबर 11, 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय और सैफ लगभग 18 सालों बाद एक साथ नजर आएंगे। इसके पहले वे आखिरी बार 2008 में टशन में एक-साथ नजर आए थे। यह मलयालम फिल्म ओप्पम (Oppam) का ऑफिशियल रीमेक है।

    यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! अक्षय-सैफ की सस्पेंस थ्रिलर Haiwaan की आ गई रिलीज डेट, 18 साल बाद 'खिलाड़ी'-'अनाड़ी' मचाएंगे तहलका