Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    माफी की भीख नहीं, सिर्फ इस कारण Akshay Kumar चाहते हैं- 'ब्रिटिश सरकार और किंग चार्ल्स देखें Kesari 2'

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 01:12 PM (IST)

    Akshay Kumar इन दिनों अपनी आगामी फिल्म केसरी 2 (Kesari 2) का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। हाल ही में अक्ष ...और पढ़ें

    ब्रिटिश सरकार से केसरी 2 दिखवाना चाहते हैं अक्षय कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ब्रिटिश सरकार से केसरी 2 दिखवाना चाहते हैं अक्षय कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 18 अप्रैल को रिलीज होगी केसरी 2
    2. जलियांवाला बाग की कहानी केसरी 2
    3. वकील की भूमिका निभा रहे अक्षय

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में एक केसरी 2 (Kesari 2) रिलीज के बहुत करीब है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है और अब बस इसके सिनेमाघरों में उतरने का इंतजार है। फिल्म की स्टार कास्ट और टीम प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस बीच अक्षय कुमार ने ब्रिटिश सरकार और किंग चार्ल्स से यह फिल्म देखने के लिए कहा।

    अक्षय कुमार हाल ही में केसरी 2 के प्रमोशनल इवेंट में गए, जहां उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि किंग चाार्ल्स और ब्रिटिश सरकार उनकी यह फिल्म देखें। हालांकि, इसका कारण माफी की चाहत रखना नहीं बल्कि कोई और वजह है।

    माफी चाहते हैं अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार चाहते हैं कि वे इस फिल्म को देखें और सालों पुरानी हुई गलती का एहसास करें। केसरी अभिनेता ने कहा, "मैं भीख का कटोरा लेकर नहीं कह रहा- उन्हें माफी मांगनी चाहिए। मैं बस इतना चाहता हूं कि वे इस फिल्म को देखें और कम से कम अपनी गलती का एहसास करें। बाकी बातें उनके मुंह से अपने आप निकल जाएंगी।"

    Akshay Kumar

    Photo Credit - Instagram

    अक्षय कुमार ने कहा, "माफी तो मांगनी ही पड़ेगी, यह अपने आप निकल जाएगी लेकिन मैं चाहता हूं कि वे यह फिल्म देखें। मैं चाहता हूं कि ब्रिटिश सरकार और किंग चार्ल्स यह फिल्म देखें। उन्हें देखना चाहिए कि क्या हुआ। बाकी सब अपने आप हो जाएगा।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'कोई बेवकूफ ही...', Akshay Kumar ने जया बच्चन को 'टॉयलेट' की आलोचना करने पर दिया ऐसा जवाब

    पापा से कहानियां सुनकर बड़े हुए हैं अक्षय कुमार

    1919 में अमृतसर का जलियांवाला बाग हत्याकांड का दर्द आज भी कोई नहीं भूल पाया है। अक्षय कुमार ने बताया कि उनके दादा इस नरसंहार के गवाह थे। अभिनेता ने कहा, "मेरे दादा जलियांवाला बाग हत्याकांड के गवाह थे। वह मेरे पिता को इस बारे में बताते थे और मेरे पिता मुझे। मैं बचपन से ही इस नरसंहार के बारे में बहुत कुछ जानता हूं, इसलिए यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। यह घटना हमेशा मेरे दिमाग में बसी रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतिहास हमें वह नहीं बताता है जो हमें जाननी चाहिए।"

    Akshay Kumar Kesari 2

    Photo Credit - Instagram

    करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी फिल्म केसरी 2 सिनेमाघरों में 18 अप्रैल को दस्तक देगी। वह फिल्म में ब्रिटिश के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले दिग्गज वकील सी शंकरन नायर की भूमिका में दिखाई देंगे। अक्षय के अलावा फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: 'दोनों ही फिल्मों में खून...' केसरी 2 को CBFC की हरी झंडी, लोगों ने 'छावा' से तुलना कर किए सवाल