विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वक़्त आने पर अक्षय कुमार भी करेंगे ‘पैड्स सेलिब्रेशन’

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 04 Jan 2018 04:37 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 05 Jan 2018 12:32 PM (GMT+05:30)

अरुणाचलम ने अक्षय से कहा कि वह पुरुषों से बात नहीं करते, महिलाओं से करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पुरुषों का दिमाग स्लो चलता है।

वक़्त आने पर अक्षय कुमार भी करेंगे ‘पैड्स सेलिब्रेशन’
वक़्त आने पर अक्षय कुमार भी करेंगे ‘पैड्स सेलिब्रेशन’

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अक्षय कुमार ने कहा है कि स्कूलों में महिलाओं की माहवारी को लेकर लड़के और लड़कियों दोनों से एक-दूसरे के सामने बात होनी चाहिए। अगर घर में उन्हें सही माहौल मिले तो वो कभी भी इसे लुका-छुप्पी का गेम नहीं मानेंगे।

अपने एक खास दोस्त गुरपाल सिंह का किस्सा सुनाते हुए अक्षय बताते हैं कि उनकी बेटी और मां रात के एक बजे इस बात को लेकर आपस में बात कर रही थीं कि पीरियड शुरू हो गये हैं और घर में पैड्स नहीं हैं। फिर कैसे बाहर जायें। वह गुरपाल को कुछ बताना नहीं चाहती थीं लेकिन गुरपाल ने बातें सुनी और वह बाहर आये और बेटी को कहा कि मैं लाकर देता हूं और अब से पैडस की जरूरत होगी तो मुझसे कहना। अक्षय बताते हैं कि उनके दोस्त की बेटी ने उस दिन से पिता को अपना दोस्त बना लिया और वह हर बात शेयर करने लगी। पहले से ज्यादा प्यार करने लगी। अक्षय कहते हैं कि यह जरूरी है कि एक पिता बेटी को पीरियड शुरू होने पर उसे समझाये कि आगे क्या होगा। ये नेचुरल और सामान्य बात है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। अक्षय ने कहा है कि वह भी ऐसा करेंगे, जब वक्त आयेगा। चूंकि इसी वक्त जब पापा बेटियों से खुल कर बातें करने लगेंगे तो बेटियां पिताजी को दोस्त मानने लगेंगी।

यह भी पढ़ें:अक्षय कुमार का नया गाना: सोनम कपूर के साथ पैड मैन की 'हू ब हू' केमिस्ट्री

 

अक्षय का कहना है कि जब आपकी बच्ची को पहली बार पीरियड हो तो इस बात का जश्न मनायें। इसे छुपाने को न कहें तो बेटियां भी इस बात को नॉर्मली लेंगी। अक्षय ने एक और मजेदार किस्सा बताया। कहा कि अरुणाचलम से जब वह पहली बार मिले, तो अरुणाचलम ने उनसे अधिक बातचीत नहीं की थी। अक्षय ने कुछ मुलाकातों में ही यह बात समझ ली थी कि वह बातचीत नहीं कर रहे हैं। तो उन्होंने उनसे पूछ ही लिया कि आप कम क्यों बोलते हैं। तो अरुणाचलम ने कहा कि वह पुरुषों से बात नहीं करते हैं, महिलाओं से करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पुरुषों का दिमाग स्लो चलता है और वह जल्दी बातों को सुनते और समझते नहीं हैं। अक्षय को उनकी यह बात भी प्रभावित कर गयी थी और उन्होंने इसके बाद महिलाओं की और अधिक रिस्पेक्ट करनी शुरू कर दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।