Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'फिल्म में क्या खास था...' Akshay Kumar ने Saiyaara की सक्सेस को बताया 'किस्मत', ब्लॉकबस्टर रही थी रोमांटिक फिल्म

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 09:26 PM (GMT+05:30)

    अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशन के दौरान 'सैयारा' की सफलता पर बात की। उन्होंने इसकी कामयाबी को 'किस्मत' और संगीत-रोमांस का नतीज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में वे डायरेक्टर अहमद खान के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आए, जहां उन्होंने फिल्मों की सफलता के कारणों पर बात की।

    कैसे सफल होती है कोई फिल्म?

    बातचीत के दौरान, उन्होंने अनीत पड्डा और अहान पांडे की हिट फिल्म 'सैयारा' (Saaiyara) का भी जिक्र किया। अक्षय ने कहा कि इसकी सफलता महज किस्मत का खेल है। अक्षय कुमार का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के लिए किसी फिल्म में बहुत ज़्यादा घटनाक्रम या बड़ी घटनाएं होना जरूरी नहीं है।

    IANS से खास बातचीत में अक्षय ने 'सैयारा' का उदाहरण देते हुए कहा कि इस फिल्म के साथ कोई बड़ी घटना या घटनाक्रम नहीं जुड़ा था, फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

    यह भी पढ़ें- Exclusive: कॉमेडी के बाद 'खिलाड़ी' की फ्रेंचाइजी लेकर आएंगे Akshay Kumar? टाइटल है तैयार, बस एक बात का इंतजार

    दर्शकों को क्यों पसंद आई फिल्म?

    उन्होंने आगे कहा कि अनीत पड्डा और अहान पांडे स्टारर यह फिल्म अपने संगीत और रोमांटिक अपील की वजह से दर्शकों को पसंद आई।

    जब अभिनेता से पूछा गया कि थिएटर में किस तरह की फिल्में चलती हैं? अपनी बात रखते हुए अक्षय ने कहा, "अगर फिल्म की किस्मत में है, तो वह किसी न किसी तरह सफल हो ही जाती है।"

    'सैयारा' का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा, "हाल ही में एक फिल्म आई थी जिसमें एक नया लड़का और एक नई लड़की थी। वह फिल्म कौन सी थी?" फिर अहमद खान ने उन्हें फिल्म का नाम याद दिलाया। अक्षय ने कहा, "हां, सैयारा। फिल्म में कौन-सी

    गाने और रोमांस पर एक्टर ने की बात

    खास बात थी? मैं पूछना चाहता हूं कि फ़िल्म में क्या खास था? कोई खास बात नहीं थी। बस इसके गाने और फिल्म का रोमांस लोगों को पसंद आया। वही चीज चल गई। लड़का और लड़की ने अच्छा काम किया और वे किस्मत वाले थे कि फिल्म चल पड़ी।"

    मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित, 'सैयारा' 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Collection Day 2: जंगल में 'मंगल' करने उतरी अक्षय कुमार की फिल्म, दूसरे दिन हिला डाला बॉक्स ऑफिस

    खबरें और भी