विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: कॉमेडी के बाद 'खिलाड़ी' की फ्रेंचाइजी लेकर आएंगे Akshay Kumar? टाइटल है तैयार, बस एक बात का इंतजार

Published: Sat, 27 Jun 2026 11:02 AM (IST)

वेलकम टू द जंगल को लेकर सराहना पाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि वह खिलाड़ी ...और पढ़ें

खिलाड़ी की फ्रेंचाइजी पर बोले अक्षय कुमार/ फोटो-Instagram

खिलाड़ी की फ्रेंचाइजी पर बोले अक्षय कुमार/ फोटो-Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) की सफलता के साथ अक्षय कुमार ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि वह इस जॉनर के किंग है। हालांकि, उन्हें न सिर्फ कॉमेडी का किंग कहा जाता है, बल्कि इसके अलावा उनके पास एक और टैग है, वह है 'खिलाड़ी कुमार'।

दमदार एक्शन करने वाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने खिलाड़ी' टाइटल पर अब तक कई फिल्में की हैं। अब हाल ही में अभिनेता ने ये हिंट भी दिया है कि वह 'कॉमेडी' की लगातार फ्रेंचाइजी बनाने के बाद 'खिलाड़ी' की आखिरी फ्रेंचाइजी लाने की प्लानिंग में हैं, जिसका टाइटल भी अभिनेता ने सोचा है, बस उन्हें एक ही बात का इंतजार है।

क्या होगा अक्षय की आखिरी खिलाड़ी फ्रेंचाइजी का टाइटल?

अक्षय कुमार ने 'वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशन के दौरान दैनिक जागरण से खास बातचीत में 'खिलाड़ी' की अगली और आखिरी कड़ी के बारे में बात की। जब खिलाड़ी कुमार से एक्सलूसिव इंटरव्यू के दौरान यह क्या गया कि उन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है, क्या उन्हें लगता है कि खिलाड़ी की फ्रेंचाइजी पर एक और फिल्म बननी चाहिए?

तो इस सवाल के जवाब में अक्षय कुमार ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, "मैं खिलाड़ी फ्रेंचाइजी की एक आखिरी फिल्म करना चाहता हूं। उस फिल्म का टाइटल होगा 'आखिरी खिलाड़ी', मुझे बस एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार है।"

यह भी पढ़ें- वेलकम टू द जंगल में Akshay Kumar के साथ अपने क्लैश पर क्या बोले Suniel Shetty, कहा- 'लोग मजे लेते हैं'

_ - 2026-06-27T104904.906

'खिलाड़ी' टाइटल के साथ अक्षय ने की हैं 8 फिल्में

आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने खिलाड़ी टाइटल के साथ मुख्य रूप से 8 फिल्में की हैं। उनकी पहली फिल्म 'खिलाड़ी' साल 1992 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने सैफ अली खान के साथ 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इन दो फिल्मों के बाद वह 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'खिलाड़ी 420', 'खिलाड़ी 786' जैसी फिल्में की।

_ - 2026-06-27T105628.513

इन सभी फिल्मों की कहानी एक-दूसरे से अलग थी, लेकिन टाइटल में 'खिलाड़ी' शब्द का इस्तेमाल था। इस टाइटल के साथ उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। अब उनकी इस घोषणा के बाद फैंस भी यही दुआ कर रहे हैं कि उन्हें जल्द से जल्द एक और अच्छी स्क्रिप्ट मिल जाए।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की ये 7 फिल्में जिन्हें टीवी पर देखकर भी नहीं भरता मन, तीसरी वाली है जबरा ब्लॉकबस्टर