Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल में Akshay Kumar के साथ अपने क्लैश पर क्या बोले Suniel Shetty, कहा- 'लोग मजे लेते हैं'

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 11:17 PM (IST)

    सुनील शेट्टी ने 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ अपने ऑन-स्क्रीन टकराव पर बात की। उन्होंने कहा कि दर्शक उनकी नोकझोंक का आनंद लेते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार संग ऑन-स्क्रीन टकराव पर बात की

    2. 'वेलकम टू द जंगल' में उनकी नोकझोंक दर्शकों को पसंद आएगी

    3. हिंदी फिल्मों में दोस्ती से पहले तनाव एक सफल फॉर्मूला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से ही खूब पसंद की जाती है। फिर चाहें वो 'हेरा फेरी'हो,'धड़कन' हो या फिर उनकी हालिया रिलीज 'वेलकम टू द जंगल' फैंस ने इनको खूब प्यार दिया।

    फिल्मों में उनके किरदारों के बीच की मजाकिया टेंशन और कंफ्यूजन ने अक्सर दर्शकों को खूब हंसाया है, जिससे उनकी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हमेशा सफल रही है।

    यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार के डीएनए में उंगली करना...वेलकम टू द जंगल को-स्टार की तारीफ में क्या बोल गए Suniel Shetty?

    फिल्मों में अक्षय पर क्यों तंज कसते हैं सुनील

    एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ काम करने के बारे में बात की। उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि क्या नई फिल्म के कुछ सीन उनके और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के बीच की राइवलरी पर तंज कसते हैं?

    Akshay (60)

    उन्होंने कहा, "मुकाबले से ज्यादा, मुझे लगता है कि अक्षय और मेरे बीच (फ़िल्मों में) जो भी तनाव रहा हो, आखिर में दोस्ती ही होती है। यह हमेशा से रहा है। यही हिंदी फिल्मों का बेसिक फॉर्मूला है और इसने हमेशा हमारे लिए काम किया है। 'वक़्त हमारा है', 'मोहरा', 'धड़कन' को ही ले लीजिए, टकराव हमेशा हुए हैं। दर्शकों को भी इसमें मजा आता है।

    लोगों को एंजॉय करना चाहिए 

    डायरेक्टर ने वेलकम टू द जंगल में भी उसी फॉर्मूले का इस्तेमाल किया है क्योंकि फिल्म में अक्षय और मेरी आपस में नहीं बनती है। सुनील ने आगे कहा- 'हम सिर्फ यही चाहते हैं कि फिल्म में जब हम एक दूसरे की टांग खींच रहे हो तो लोग उसे एंजॉय करें।

    खबरें और भी

    Akshay (56)

    वेलकम टू द जंगल में दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नाडिज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और राजपाल यादव जैसे सितारे नजर आए।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle बदल देगी अक्षय-सुनील की किस्मत? खिलाड़ी कुमार बोले- '90 प्रतिशत से ज्यादा फिल्में...'