अक्षय कुमार के डीएनए में उंगली करना...वेलकम टू द जंगल को-स्टार की तारीफ में क्या बोल गए Suniel Shetty?
सुनील शेट्टी ने 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने अक्षय के मजाकिया स्वभाव पर मजेदार टिप्पणी की। ...और पढ़ें
-1781780153208_m.webp)
HighLights
अक्षय-सुनील शेट्टी 'वेलकम टू द जंगल' में फिर साथ
सुनील ने अक्षय के मजाकिया स्वभाव की जमकर तारीफ की
अक्षय हर सीन में हास्य का तड़का लगाते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) 1990 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों की बॉन्डिंग और कॉमिक टाइमिंग भी काफी बेहतरीन है।
इसमें साल 1993 में आई 'वक़्त हमारा है', साल 1994 में आई 'मोहरा', साल 2000 में आई फिल्म 'धड़कन','हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना'और 'दे दना दन' जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों ने ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों में काम किया। अब, दर्शकों की पसंदीदा यह जोड़ी एक बार फिर 'वेलकम टू द जंगल' में साथ नजर आएगी।
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle: जंगल में मंगल करती नजर आई Akshay Kumar की 'मंडली', सेलिब्रेशन सॉन्ग हुआ आउट
सुनील शेट्टी ने की अक्षय कुमार की तारीफ
सुनील शेट्टी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में पॉपुलर फ्रेंचाइजी में काम करने को लेकर अपने विचार शेयर किए। इस दौरान अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने सेट पर अक्षय कुमार के मजाकिया अंदाज और सेंस ऑफ ह्यूमर पर बात की।
-1781780653794.jpg)
सुनील शेट्टी ने कहा- "अक्षय के DNA में ही है उंगली करना... उनमें मजाक-मस्ती करने की आदत है और यह आदत बदली नहीं है। इसीलिए, किसी सीन को करते समय भी वह हमेशा उसमें कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। चाहे एक्टिंग हो या एक्शन सीन, वह उसमें थोड़ा ह्यूमर जरूर जोड़ते हैं। उनके काम करने के तरीके में भी मजा-मस्ती होता है। वह किसी सीन को बहुत अलग नजरिए से देखते हैं।"
इसके अलावा सुनील शेट्टी ने गोविंदा और सलमान खान के ह्यूमर और यूनीक सेंस की तारीफ की। दोनों को कॉमेडी सीन करते देखना उन्हें बहुत पसंद था।
-1781780915739.jpg)
दिल साफ होना जरूरी - सुनील
सुनील ने आगे कहा,"उदाहरण के लिए चीची भैया (गोविंदा) को ही ले लीजिए। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर एकदम अलग और बेहतरीन है। जब भी मैंने उनके साथ शूटिंग की,तो मैं हैरान रह जाता था और सोचता था, 'मैं तो कभी ऐसी चीज सोच भी नहीं सकता था।' और फिर सलमान हैं। उनका बिना हंसे मजाक करने का अंदाज कमाल का है। मुझे लगता है कि ये गुण ईश्वर की देन होते हैं। जिन लोगों में ये गुण होते हैं, और साथ ही जिनका दिल और मन भी अच्छा होता है, वे ही ऐसा कमाल का काम कर पाते हैं।"
खबरें और भी
सुनील और अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल 26 जून, 2026 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle में बड़े एक्टर का होगा सीक्रेट कैमियो? अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का है जिगरी