Welcome To The Jungle में बड़े एक्टर का होगा सीक्रेट कैमियो? अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का है जिगरी
फिल्म वेलकम टू जंगल में सिनेमा के एक बडे़ सुपरस्टार के कैमियो की चर्चा चल रही है, जिस पर अब लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। ...और पढ़ें
-1781772435794_m.webp)
वेलकम टू जंगल फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
वेलकम टू जंगल फिल्म की चर्चा तेज
कैमियो कर सकता है सिनेमा का ये स्टार
इस एक्टर की तरफ से आया स्पष्टीकरण
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक अहमद खान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल इस वक्त अपने नए गानों और ट्रेलर को लेकर छाई हुई है। अक्षय कुमार स्टारर इस मूवी में 30 अधिक फिल्मी सितारों की फौज देखने को मिलेगी।
इस बीच वेलकम टू द जंगल में हिंदी सिनेमा के एक बड़े सुपरस्टार के कैमियो रोल की भी चर्चा हो रही है। जिसको लेकर वेलकम टू द जंगल के एक्टर कृष्णा अभिषेक की तरफ से रिएक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा कलाकार है-
क्या वेलकम टू द जंगल में नजर आएगा ये एक्टर
फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पहले से काफी हाई है। लेकिन जैसे ही सिनेमाई गलियारों में ये खबर सामने आई कि इस कॉमेडी फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान कैमियो रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे तो वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चा और अधिक बढ़ गई है। अब इस मामले पर फिल्म के अभिनेता कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की तरफ से स्पष्टीकरण सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle: जंगल में मंगल करती नजर आई Akshay Kumar की 'मंडली', सेलिब्रेशन सॉन्ग हुआ आउट
-1781775680833.jpg)
दरअसल हाल ही में कृष्णा अभिषेक को स्पॉट किया गया और उस दौरान पैपराजी ने उनसे सवाल पूछा किया क्या सलमान भाई वेलकम टू द जंगल में कैमियो करते दिखेंगे। इस पर कृष्णा ने साफ-साफ कहा है कि नहीं ऐसा नहीं है। सलमान भाई हमारी फिल्म का हिस्सा नहीं है।
खबरें और भी

लेकिन जिस तरह से कृष्णा दबी-दबी हंसी के साथ जवाब दे रहे थे, उससे देख फैंस के बीच कन्फ्यूजन क्रिएट हो गया है। कृष्णा अभिषेक ने ये भी कहा है कि निर्देशक अहमद खान ने बड़ी मेहनत के साथ फिल्म वेलकम टू जंगल को बनाया है और दर्शकों को इस मूवी को सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखना चाहिए।
कैमियो में सबसे आगे सलमान
दूसरी तरफ जब बात कैमियो की जाए तो सलमान खान का नाम इस मामले में सबसे आगे रहता है। वह शुरुआत से ही सिर्फ तुम, ढाई अक्षर प्रेम के, अजब प्रेम की गजब कहानी, जुड़वा, तीस मार खां, पठान, सिंघम अगेन, बेबी जॉन और हाल ही में आई रितेश देशुमख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी में गेस्ट अपीरियेंस करते हुए नजर आएंगे। माना जाता है कि सलमान की एक झलक को देखकर थिएटर्स में जश्न का माहौल बन जाता है।