Welcome to the Jungle में 19 साल बाद लौटा 250 मिलियन व्यूज वाला यह गाना, Youtube पर मचा रहा है तहलका
वेलकम टू द जंगल का हाल ही में रिलीज हुए 19 साल पुराने गाने के रीमिक्स वर्जन ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह यूट्यूब पर ट्रेंडिंग बन चुका है। ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल का ये गाना बना ट्रेंडिंग/ फोटो- Instagram
HighLights
19 साल बाद अक्षय की फिल्म में रिक्रिएट किया गया गाना
Youtube पर 2 हफ्तों से कर ट्रेंडिंग लिस्ट में हैं ऊपर
सिनेमाघरों में जल्द दस्तक देगी 'वेलकम टू द जंगल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों के अंदर मूवी देखने की बेताबी को बढ़ा दिया था। अब इस फिल्म में 19 साल पहले आए सुपरहिट गाने को दोबारा रिक्रिएट किया गया है, जिसने आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। अभी तक गाने को कितने व्यूज मिले, पढ़ें डिटेल्स:
19 साल बाद फिर पार्टीज में बजेगा फेवरेट गाना
वेलकम टू द जंगल के धमाकेदार ट्रेलर के बाद , अक्षय कुमार की फिल्म में 2007 में रिलीज हुई 'वेलकम' के सबसे पॉपुलर गाने, 'एक ऊंचा लंबा कद' को दोबारा रिक्रिएट किया गया है। जिसमें इस बार कटरीना कैफ की जगह दिशा पाटनी जोरदार ठुमके लगाती हुई दिखाई दीं। कटरीना कैफ के सॉन्ग एक ऊंचा लंबा कद की कोरियोग्राफी अहमद खान ने की थी, अब एक बार फिर से वह दोबारा रिक्रिएशन का बीड़ा भी उठाया है।
वेलकम टू द जंगल में एक बार फिर से भले ही 'एक ऊंचा लंबा कद' को रिक्रिएट किया जा रहा है, लेकिन सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने गाने में बदलाव इसलिए नहीं किए, क्योंकि वह इसकी आत्मा को बरकरार रखते हुए नई पीढ़ी के दर्शकों के लिए सिर्फ नए अंदाज में गाने को पेश करना चाहते थे। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। Youtube पर 2 हफ्तों के अंदर इसे 36 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 11वें नंबर पर यह ट्रेंड कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, कैसे 2026 की नंबर 1 फिल्म बनी अक्षय कुमार की Action Comedy?
कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'?
इस फ्रेंचाइजी से जुड़े सूत्रों की माने तो, "वेलकम फ्रेंचाइजी से लोगों की ढेरों यादें जुड़ी हुई हैं, खासकर इसके संगीत से। अहमद खान ओरिजिनल फिल्म के टाइटल ट्रैक का हिस्सा रहे थे, इसलिए करीब दो दशक बाद उस विरासत को दोबारा जीवंत करना पूरी टीम के लिए बेहद खास रहा। कोशिश यही थी कि गानों की पुरानी पहचान बनी रहे, लेकिन उन्हें वेलकम टू द जंगल के मुताबिक नए स्केल और नए अंदाज में प्रस्तुत किया जाए।"
खबरें और भी

वेलकम टू द जंगल की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नाडिज, तुषार कपूर सहित कुल 35 एक्टर्स ने काम किया है। मूवी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- ‘Welcome To the Jungle’ के जरिए प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करेंगे पारस मेहता, फिल्म को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट