Welcome To The Jungle ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, कैसे 2026 की नंबर 1 फिल्म बनी अक्षय कुमार की Action Comedy?
अहमद खान के निर्देशन में बनी Welcome To The Jungle ने रिलीज से पहले ही एक बड़ा कारनामा दिखाया है। ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल ने रिलीज से पहले रचा इतिहास
HighLights
वेलकम टू द जंगल ने रिलीज से पहले रचा इतिहास
ट्रेलर को मिला दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स
IMDb पर इस लिस्ट में टॉपर बनी एक्शन कॉमेडी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में मुंबई में एक शानदार इवेंट में 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज किया गया, जहां जंगल-थीम वाली सजावट की गई थी। इस इवेंट में जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार समेत कई बड़े स्टार्स शामिल हुए।
ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
ट्रेलर को तो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला ही है लेकिन वेलकम टू द जंगल ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। ट्रेलर को दो दिनों में ही YouTube पर 28 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं, यह फिल्म एक और लिस्ट में भी आधिकारिक तौर पर नंबर 1 पर है।
-1781424817936.jpg)
यह भी पढ़ें- ‘Welcome To the Jungle’ के जरिए प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करेंगे पारस मेहता, फिल्म को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट
वेलकम टू द जंगल ने रचा इतिहास
अहमद खान की डायरेक्ट की हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) अभी IMDb पर सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही टॉप 10 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। यह इस बात का सबूत है कि दर्शकों में इसे लेकर बहुत ज्यादा दिलचस्पी है। आखिरकार, WTTJ में अक्षय का वही पुराना अंदाज़ (OG Akshay) वापस आ रहा है, जो 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'वेलकम' में दिखा था।
-1781424827835.jpg)
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी, गलत पहचान (mistaken identities) के इर्द-गिर्द घूमती है। एक स्ट्रगलिंग एक्टर (अक्षय का किरदार) जंगल में एक एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहा है। बात आगे बढ़ती है और वहां के लोग फिल्म की क्रू को असली आर्मी वाले समझ बैठते हैं, जो उन्हें मुसीबत से बचाने आए हैं। फिल्म में करीब 40 कलाकार नजर आने वाले हैं जो अब तक की सबसे बड़ी कास्टिंग मानी जा रही है।
खबरें और भी
अक्षय का वर्कफ्रंट
अक्षय हाल ही में प्रियदर्शन (Priyadarshan) की डायरेक्ट की हुई हॉरर-कॉमेडी (Horror Comedy) फिल्म 'भूत बंगला' की सफलता के बाद साथ आ रहे हैं। इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसके बाद उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'हैवान' और 'गोलमाल 5', भी है।