Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix पर आते ही हॉरर कॉमेडी ने छीनी नंबर 1 की कुर्सी, थिएटर के बाद ओटीटी पर मचा रही कोहराम

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 01:22 PM (IST)

    Netflix पर आते ही इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने माधुरी दीक्षित स्टारर 'मां बहन' की नंबर 1 की कुर्सी छीन ली है। ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी हॉरर कॉमेडी

    नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी हॉरर कॉमेडी

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी हॉरर कॉमेडी

    2. आते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल

    3. थिएटर के बाद ओटीटी पर मचाएगी कोहराम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर फिल्में थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ओटीटी पर दस्तक दे देती हैं। हालांकि ऐसा बहुत कम ही हैं जो ट्रेंडिंट लिस्ट में टॉप पर पहुंच जाए। अब हाल ही में एक हॉरर कॉमेडी ने नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी और ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओरिजिनल फिल्म मां बहन की नंबर 1 की कुर्सी छीन ली है।

    नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी फिल्म

    2 महीने पहले थिएटर में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी (Horror Comedy) ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था और अब इसने ओटीटी पर एंट्री की है। आते ही फिल्म ने नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की 'मां बहन' को पीछे छोड़ दिया है।

    bhooth  (1)

    यह भी पढ़ें- 9 महीने से OTT पर हुकूमत कर रही 7 एपिसोड की धांसू सीरीज, Spy Thriller को IMDB पर मिली तगड़ी रेटिंग

    कौन सी है यह फिल्म?

    थिएटर के बाद Netflix पर कोहराम मचाने वाली हॉरर कॉमेडी है- भूत बंगला (Bhooth Bangla)। जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने लीड रोल प्ले किया है और इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। अक्षय के साथ फिल्म में परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, वामिका गब्बी जैसे सितारों ने काम किया है।

    bhooth  (2)

    फिल्म की कहानी

    अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बहन के साथ मंगलपुर के एक गांव में मौजूद एक भूतिया हवेली में जाता है। वह वहां अपनी बहन की शादी का आयोजन करने की योजना बनाता है, लेकिन स्थानीय लोग उसे चेतावनी देते हैं कि हवेली में 'वधुसर' नाम की एक बुरी आत्मा रहती है। यह आत्मा शादी में शामिल होने वाली दुल्हनों को अगवा कर लेती है।

    खबरें और भी

    bhooth  (3)

    'भूत बंगला' के बारे में

    भूत बंगला 17 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई और अब लगभग 2 महीने बाद फिल्म ने 12 जून को ओटीटी पर दस्तक दी है। अगर आप भी इस मजेदार हॉरर कॉमेडी को थिएटर में देखने से चूक गए हैं तो घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Gram Chikitsalay Season 2 Trailer: भठकंडी के 'ग्राम चिकित्सालय' पहुंचे 'फुलेरा' नरेश , दर्शकों के लिए सरप्राइज