Gram Chikitsalay Season 2 Trailer: भठकंडी के 'ग्राम चिकित्सालय' पहुंचे 'फुलेरा' नरेश , दर्शकों के लिए सरप्राइज
टीवीएफ ने 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें डॉक्टर प्रभात एक बार फिर से भठकंडी के स्वास्थ्य केंद्र के लिए लंबी लड़ाई ...और पढ़ें

ग्राम चिकित्सालय का सीजन 2 हुआ रिलीज/ फोटो- Instagram
HighLights
रिलीज हुआ ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 का ट्रेलर
इस बार फैंस को मिलने वाला है बड़ा सरप्राइज
अमेजन प्राइम वीडियो पर इस दिन रिलीज होगी सीरीज
एंटरटेमेंट दशक, नई दिल्ली। TVF फैंस को एक के बाद एक सरप्राइज दे रहा है। 'द पिरामिड स्कीम' के बाद अब वह 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन को लेकर लौट रहे हैं। अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय'सीजन 2 का मेकर्स ने धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर में ही दर्शकों के लिए कई सरप्राइज छुपे हुए हैं।
ग्राम चिकित्सालय 2 का ट्रेलर हैं बहुत ही मजेदार
'ग्राम चिकित्सालय' के सीजन 2 में अमोल परासर डॉ प्रभात के रूप में लौट रहे हैं, जिनका सबस पहला मिशन भठकंडी के बदहाल स्वास्थ्य क्रेंद को पहले की तरह करना चाहते हैं, जिसके लिए वह एड़ी से चोटी का दम लगाते हैं, लेकिन वह पहले की तरह उसे बनाने के लिए काफी संघर्ष करता है। कुछ दवाइयां ऐसी होती हैं, जो बाहर के लोगों को तो मिल रही हैं, लेकिन भठकंडी के लोगों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं।
इस बात का जिक्र वह दूसरी डॉक्टर से करता है, जो उन्हें बताती है कि डिस्ट्रिक्ट लेवल पर PHCs का एक कॉम्पीटिशन होता है और जो भी वह जीतता है, सीएमओ ऑफिस उसकी सारी डिमांड पूरी करती हैं। अब 'भठकंडी' के डॉ प्रभात क्या पीएचसी की परीक्षा को पूरा करके अपने ग्राम चिकित्सालय की परिस्थियों को सुलझा पाएंगे, इसका खुलासा सीजन 2 में होगा।
यह भी पढ़ें- Gram Chikitsalay 2 OTT Release: 'भठकंडी' के लोगों का इलाज करने फिर लौट रहे डॉक्टर प्रभाव, रिलीज डेट आई सामने
View this post on Instagram
डॉक्टर प्रभात करेंगे नई मुसीबतों का सामना
इस सीरीज में डॉ. प्रभात का मुख्य किरदार निभाने वाले अमोल पाराशर ने कहा, "इस नए चैप्टर में भठकंडी में मेरे किरदार का सफ़र कुछ इस तरह आगे बढ़ता है, जैसा किसी ने सोचा भी नहीं होगा। उसे थोड़ी-बहुत कामयाबी तो मिली है, पर उसके सामने नई-नई मुसीबतें भी आकर खड़ी हो गई हैं। मुझे इस सीरीज की सबसे अच्छी बात ये लगी कि इसमें गांव के अस्पतालों की असली और गंभीर दिक्कतों को बखूबी पर्दे पर उतारा गया है, और फिर उन्हें मजाक, अपनेपन के भाव, कॉमेडी और जज्बातों के साथ इस तरह पेश करता है कि इसकी कहानी हर उम्र और क्षेत्र के दर्शकों को अपनी सी लगती है।"

खबरें और भी
'ग्राम चिकित्सालय 2' में मिलेगा फैंस को सरप्राइज
TVF अपने चाहने वालों को सरप्राइज करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं रहता है और एक बार फिर से ऐसा ही देखने को मिलने वाला है, क्योंकि ट्रेलर के अंत में 'भठकंडी' में 'पंचायत' के 'फुलेरा' गांव के नए प्रधानपति बनराकस भी सीरीज में नजर आ रहे हैं। जिनकी एंट्री बहुत ही दमदार है। ग्राम चिकित्सालय का सीजन 2, 23 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।