Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘Welcome To the Jungle’ के जरिए प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करेंगे पारस मेहता, फिल्म को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 08:24 PM (IST)

    धमाका रिकॉर्ड्स के संस्थापक पारस मेहता 'वेलकम टू द जंगल' से बॉलीवुड में निर्माता के तौर पर कदम रख रहे हैं। यह फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज होगी, जिसमें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धमाका रिकॉर्ड्स म्यूजिक लेवल के फाउंडर और जाने माने प्रोड्यूसर पारस मेहता ने इंडस्ट्री में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से उन्होंने प्रोड्यूसर के तौर पर बॉलीवुड के मुख्यधारा फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रखा है।

    इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी सहित कई कलाकारों की शानदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर 11 जून को लॉन्च किया जाना है, जबकि यह फिल्म 26 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    पारस मेहता जिन्होंने सालों से संगीत और लाइव एंटरटेनमेंट क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अब वेलकम टू द जंगल के जरिए वो इसे और भुनाना चाह रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'अक्षय कुमार एक फ्लॉप एक्टर...' Welcome to the Jungle के वायरल डायलॉग पर एक्टर ने किया रिएक्ट, दिया ऐसा जवाब

    पारस ने फिल्म को लेकर जाहिर की खुशी

    इतने बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, “इतने बड़े स्तर और विरासत वाली फिल्म से जुड़ना मेरे लिए बेहद रोमांचक और सम्मान की बात है। सिनेमा हमेशा से मुझे आकर्षित करता रहा है और ‘वेलकम टू द जंगल’ मुझे एक ऐसे प्रोजेक्ट में योगदान देने का अवसर देता है जो दुनिया भर के दर्शकों को भव्य मनोरंजन प्रदान करने का वादा करता है। मैं पूरी टीम का उनके विश्वास और सहयोग के लिए आभारी हूं।”

    WhatsApp Image 2026-06-12 at 1.40.51 PM

    कर चुके हैं म्यूजिक लेबल की स्थापना

    संगीत जगत में अपने काम के लिए प्रसिद्ध पारस मेहता ने टी-सीरीज जैसी प्रमुख संगीत कंपनियों के साथ सहयोग किया है और कई सफल संगीत परियोजनाओं के विकास एवं प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मनोरंजन क्षेत्र में अपनी पकड़ को और मजबूत करते हुए मेहता ने अभिनेता श्रद्धा कपूर के चचेरे भाई प्रियांश शर्मा के साथ मिलकर धमाका रिकॉर्ड्स नामक म्यूजिक लेबल की स्थापना की, जिसने उद्योग में तेजी से अपनी पहचान बनाई है।

    खबरें और भी

    संगीत निर्माण के अलावा, मेहता ने भारत और विदेशों में अनेक कॉन्सर्ट, इवेंट्स और अंतरराष्ट्रीय शो आयोजित किए हैं। वेलकम टू द जंगल को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- '25 एक्टर्स ले लोगे लेकिन मजनू भाई जैसा...' क्या वाकई Nana Patekar ने वेलकम टू द जंगल पर कसा तंज? वायरल हुआ पोस्ट