Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '25 एक्टर्स ले लोगे लेकिन मजनू भाई जैसा...' क्या वाकई Nana Patekar ने वेलकम टू द जंगल पर कसा तंज? वायरल हुआ पोस्ट

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 05:50 PM (IST)

    नाना पाटेकर के नाम से 'वेलकम टू द जंगल' के मेकर्स पर तंज कसता एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें 25 अभिनेताओं के होने पर सवाल उठाते हुए उदय शेट्टी औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नाना पाटेकर के नाम से 'वेलकम टू द जंगल' पर पोस्ट वायरल

    2. पोस्ट में उदय शेट्टी और मजनू भाई के औरा की कमी बताई गई

    3. पोस्ट की सत्यता पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेलकम टू द जंगल (Welcome To the Jungle) पॉपुलर वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इस फिल्म में सितारों की एक पूरी टोली नजर आई।

    फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, विंदू दारा सिंह और उर्वशी रौतेला जैसे सितारे शामिल हैं।

    11 जून को फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई। कई लोग इस बात से एक्साइटेड हैं कि उन्हें लंबे समय बाद एक शानदार फनी मूवी देखने का मौका मिलेगा।

    WhatsApp Image 2026-06-12 at 1.40.51 PM

    यह भी पढ़ें- 'अक्षय कुमार एक फ्लॉप एक्टर...' Welcome to the Jungle के वायरल डायलॉग पर एक्टर ने किया रिएक्ट, दिया ऐसा जवाब

    नाना पाटेकर ने मेकर्स पर साधा निशाना

    इस बीच, ऑनलाइन एक स्क्रीशॉट वायरल हो रहा है जिसमें नाना पाटेकर फिल्म के मेकर्स पर तंज कसते हुए दिखे। बता दें कि 'वेलकम' में नाना पाटेकर ने उदय शेट्टी का मशहूर किरदार निभाया था जबकि अनिल कपूर ने मजनू भाई का रोल प्ले किया था। फैंस का मानना है कि नाना पाटेकर ने फिल्म में उन्हें शामिल न किए जाने को लेकर मेकर्स पर निशाना साधा है।

    WhatsApp Image 2026-06-12 at 5.49.20 PM

    एक्स पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट

    एक्स पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसके टेक्स्ट में लिखा है, "25 अभिनेताओं को तो ले लोगे, लेकिन उदय शेट्टी और मजनू भाई जैसा औरा कहां से लाओगे?" हालांकि अभी इस बात की कोई क्लियरिटी नहीं है कि ये पोस्ट नाना पाटेकर ने ही अपने अकाउंट से की है या फिर इसे एआई की मदद से बनाया गया है। नाना पाटेकर ने भी अपनी तरफ से इस मामले में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

    अहमद खान के निर्देशन और फिरोज ए नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- सालों बाद हुआ एक्स लवर्स Shilpa और Akshay Kumar का मिलन, फैंस ने कहा- 'अब एक फिल्म तो बनती है'

    खबरें और भी